{"_id":"65e619ae2302cc7a50016c94","slug":"corruption-in-roadways-operator-dismissed-raebareli-news-c-101-1-slko1030-111533-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोडवेज में भ्रष्टाचार, परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोडवेज में भ्रष्टाचार, परिचालक बर्खास्त
Tue, 05 Mar 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ से रायबरेली आ रही रोडवेज की बस में 30 अक्तूबर 2023 की रात सभी सवारियां बेटिकट मिली थीं। नियमित परिचालक के निलंबन के बाद बर्खास्तगी की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई है।
लखनऊ के यातायात निरीक्षक मो. इरफान की टीम ने 30 अक्तूबर 2023 की रात लखनऊ से रायबरेली आ रही बस को शहर के त्रिपुला चौराहा पर रोककर चेक किया था। बस में छह यात्री आलमबाग से ऊंचाहार, एक यात्री आलमबाग से जगतपुर, दो यात्री बछरावां से ऊंचाहार के लिए बैठे, लेकिन परिचालक ने किराया लेने के बाद भी टिकट नहीं बनाया था। यात्रियों के टिकट मांगने के बाद भी आगे टिकट देने की बात कहकर परिचालक बस लेकर रायबरेली तक पहुंच गया था।
बस में नौ यात्री बिना टिकट मिलने के बाद टीम की रिपोर्ट के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नियमित परिचालक श्याम चौधरी को निलंबित कर दिया था। अंतिम जांच पूरी होने के बाद अब परिचालक को सेवा से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एआरएम एमएल केसरवानी ने बताया कि बस में बिना टिकट के नौ यात्री मिलने के बाद परिचालक को निलंबित कर दिया गया था। अंतिम जांच में भी दोषी मिलने के बाद उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।