फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corruption in railway workshop

कैरिज वैगन वर्कशॉप में भ्रष्टाचार चरम पर, ठेकेदार जबरन बना रहे पेमेंट का दबाव

Sun, 31 Jan 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
corruption in railway workshop
उत्तर रेलवे की कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप में भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि आला अधिकारी ठेकेदार से मिलीभगत कर उसका पूरा भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। जबकि ठेकेदार की ओर से बिजली से संबंधित कार्य पूरे नहीं कराए गए हैं। इतना ही नहीं इनके मानकों के अनुरूप नहीं होने का भी आरोप है। ऐसे में संबंधित अधिकारी ने मुख्य कारखाना प्रबंधक और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री को शिकायती पत्र लिखकर मदद मांगी है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

अरुण चोपड़ा कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप आलमबाग में वरिष्ठ खंड अभियंता, विद्युत पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मुख्य कारखाना प्रबंधक और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र से मामले की शिकायत की है। उन्हें भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि हाई मास्ट की फाउंडेशन बनाते समय ठेकेदार ने न तो मिट्टी की जांच करवाई और न ही मैटीरियल लाते समय अनुमति ली। एग्रीमेंट के मुताबिक हाई मास्ट पर कॉपर प्लेट अर्थिंग भी ठीक से नहीं की गई। इसके अलावा पत्र में उन्होंने अन्य मानकों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। चोपड़ा ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनपर त्यागपत्र देने और छुट्टी पर जाने का दबाव बनाया जा रहा है। अरुण चोपड़ा द्वारा लिखी गई चिट्ठी जब शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला रेल मंत्रालय व बोर्ड तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आग की जांच की मांग
कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप के लेखा विभाग में पिछले दिनों लगी आग के मामले में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री अरुण गोपाल मिश्र ने वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और गंभीर होनी चाहिए। यह प्रकरण वर्कशॉप के लिए शर्मिंदगी का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप में पेमेंट को लेकर बनाए जा रहे दबाव का मामला संज्ञान में आया है। इसे कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
- दीपक कुमार, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed