फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corruption in Mukhyamantri samuhik vivah yojna.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार: घर में हुई शादी, अधिकारियों ने कागजों पर लगवाए फेरे

Thu, 20 Apr 2023 02:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Apr 2023 02:15 PM IST
सार

सामूहिक विवाह योजना में टारगेट पूरा करने के लिए अफसरों ने कागजों पर ही फेरे लगवा दिए। मामले की जानकारी पर समाज कल्याण राज्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Corruption in Mukhyamantri samuhik vivah yojna.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ के माल ब्लॉक के खंडसरा गांव की सारिका पुत्री रामकुमार का विवाह पिछले वर्ष अप्रैल माह में धूमधाम से हुआ। दिसंबर में जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए सारिका को कुछ अधिकारियों की सहमति पर मंडप में बिठाया गया। तब जनप्रतिनिधियों ने इस बात का विरोध किया तो अधिकारियों ने सारिका को मंडप से शादी समारोह रोक कर उठा दिया।

विज्ञापन


हालांकि कागजों पर अधिकारियों ने फेरे करवा दिए। कुछ दिन बाद योजना के तहत 35 हजार रुपये का भुगतान सारिका के बैंक खाते में पहुंच गया। हालांकि, अमर उजाला ने खबर छपने के बाद समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने मामले का संज्ञान लिया और निदेशक समाज कल्याण को जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रदेश में इस योजना के लाभार्थियों की रैंडम जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छोटे दल भी आजमाते हैं दांव, पर जमा नहीं पाते पांव, जानें - 2017 में कैसा था प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बागियों ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर हाल में मनाकर नामांकन वापस कराएं


सारिका की तरह निशा देवी पुत्री नेकराम, नीलम पुत्री मेवालाल, काजल पुत्री रामकृष्ण संग कई ऐसे अपात्रों को दिसंबर व जनवरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का लाभार्थी बना दिया। ब्लॉक प्रमुख रामदेवी ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच का अनुरोध किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

दलाल ने मंडप में ले ली पासबुक, ब्लॉक में बाबू के पास है जमा
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार राही ने बताया कि जनवरी में प्रियंका पुत्री रामंचद्र की शादी सर्वेश पुत्र श्यामलाल से जनवरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान हुई। प्रियंका से एक दलाल ने पैसा भुगतान के नाम पर मंडप में ही पासबुक ले ली। यह पासबुक ब्लॉक में एक बाबू के पास जमा है। उन्होंने बताया कि जब लाभार्थी का पैसा भुगतान होता है तो दलाल बैंक तक जाकर अपना हिस्सा ले लेते हैं। उन्होंने बताया कि दलाल गरीबों का डाटाबेस बनाकर काम करते हैं। उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हैं और कमीशन लेकर अधिकारियों को बांट देते हैं।

51 हजार की मिलती है मदद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पात्र बेटी को मिलती है। जिसमें 35 हजार रुपये लड़की के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। दस हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया जाता है। वहीं, छ: हजार रुपये शादी खर्च के लिए दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed