फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: seven suspected patients admitted in hospitals in lucknow

CoronaVirus Update: अस्पतालों में भर्ती कराए गए कोरोना के सात संदिग्ध मरीज

Tue, 17 Mar 2020 10:37 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Mar 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: seven suspected patients admitted in hospitals in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोराना के सात संदिग्ध मरीज सोमवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए। रविवार देर रात भर्ती कराए गए मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। उधर, कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर की जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


भाई की शादी में शामिल होने तीन मार्च को कैलीफोर्निया से राजधानी आई महिला को रविवार को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सोमवार को मलेसेमऊ निवासी एक युवक को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है, सैंपल केजीएमयू भेजा है।
विज्ञापन


संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा है। उसके सैंपल भेजे गए हैं। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया, एक युवक चीन से तो दूसरा जर्मनी से लौटा है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा है। जांच रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया, आइसोलेशन वार्ड में चार नए मरीज रखे गए हैं।

महिला की हालत में सुधार

CoronaVirus Update In India: seven suspected patients admitted in hospitals in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर व उसके रिश्तेदार की हालत में सुधार है। महिला की दोबारा जांच रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने पर ज्यादा सावधानी बरती जा रही है। जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती तब तक उन्हें आइसोलेशन वार्ड  में रखा जाएगा।

केजीएमयू की माइक्रो बायोलॉजी विभाग की लैब में सोमवार को कुल 15 नमूनों की जांच की गई। इसमें आगरा से आए 13 में से 12 नमूने निगेटिव पाए गए हैं। एक की जांच चल रही है। रामपुर और लखनऊ के एक-एक नमूने की जांच चल रही है।

महिला रेलकर्मी को भेजा अस्पताल

CoronaVirus Update In India: seven suspected patients admitted in hospitals in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय में कार्यरत एक महिला रेलकर्मी की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। उसे खांसी की शिकायत हुई तो सहकर्मी घबरा गए। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने उसे इंडोर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल की सीएमएस डॉ. विश्वमोहिनी सिन्हा ने बताया कि रेलकर्मी की स्थिति सामान्य है। उसे कोरोना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed