फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: four flights of lucknow-delhi routes cancelled

CoronaVirus Update: गोएयर ने अचानक रद्द कर दीं चार उड़ानें, यात्री हुए परेशान

Wed, 18 Mar 2020 12:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Mar 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: four flights of  lucknow-delhi routes cancelled
प्रतीकात्मक तस्वीर

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: गोएयर ने मंगलवार को अचानक लखनऊ-दिल्ली रूट की चार उड़ानें निरस्त कर दीं। आशंका है कि कोरोना के चलते ऐसा हुआ। सुबह 6.40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जी8-208 निरस्त होने से यात्री परेशान हो उठे। उड़ान जी8-188 के अलावा दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-208 निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन


फ्लाइट जी8-214 भी लखनऊ नहीं आई। कोरोना के चलते लोग हवाई सफर करने से बच रहे हैं। इससे एयरलाइंस को हो रहे नुकसान के बाद आठ फ्लाइट्स निरस्त कर दी गई हैं। लखनऊ से जेद्दा जाने वाले सऊदी एयरलाइन का विमान एसवी 890/891, फ्लाई दुबई एयरलाइन की लखनऊ से दुबई जाने वाली एफजेड 433/434, इंडिगो एयरलाइन की लखनऊ से शारजाह के बीच चलने वाली 6ई-1412/1407 और सऊदी एयरलाइन की लखनऊ से रियाद जाने वाली एसवी 894/895 भी 31 मार्च तक निरस्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन

क्वारंटीन में रखे जाएंगे ओमान के यात्री

ओमान से लखनऊ आने वाले यात्री बुधवार शाम पांच बजे के बाद से क्वारंटीन में रखे जाएंगे। ओमान एयर की मस्कट से एक उड़ान आ रही है, जबकि एक निरस्त कर दी गई है। इससे आने वाले पैसेंजरों को सीधे आइसोलेशन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed