{"_id":"5e747e138ebc3e75e0096c24","slug":"coronavirus-update-in-india-doctors-appealed-to-avoid-going-hospitals-unnecessary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Update: जब तक जरूरी न हो हॉस्पिटल जाने से बचें, भीड़ रोकना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Update: जब तक जरूरी न हो हॉस्पिटल जाने से बचें, भीड़ रोकना प्राथमिकता
Fri, 20 Mar 2020 01:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
CoronaVirus Latest Updates In Hindi: लखनऊ के बड़े चिकित्सालयों में ओपीडी का समय कम कर दिया गया है। ऐसे में जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक सीएचसी-पीएचसी व अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराएं। घर के पास रहने वाले डॉक्टर से भी प्राथमिक उपचार करा सकते हैं। अगर वे हायर सेंटर जाने की सलाह देते हैं तभी निकलें।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि बड़े अस्पतालों में भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए छोटे अस्पतालों से काम चलाया जा सकता है। सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी सीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा है, वहां इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
भीड़ रोकना जरूरी: लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल आने वाले 50 फीसदी से ज्यादा मरीज ऐसे होते हैं जो पीएचसी-सीएचसी पर नियंत्रित किए जा सकते हैं। मरीजों को बड़े संस्थान तक पहुंचने में लंबी यात्रा करनी पड़ती है। इस दौरान उनके संक्रमित होने का डर रहता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द में आस-पास के अस्पतालों से दवाई ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इमरजेंसी चलती रहेगी
केजीएमयू के सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार ने बताया कि ओपीडी कम करने के पीछे भीड़ कम करने का मकसद है। जिन्हें ज्यादा दिक्कत है उन्हें इमरजेंसी में देखा जाएगा। फॉलोअप वालों को भी रोका जा रहा है।
बहुत अधिक समस्या होने पर ही करें कॉल
0522 2220333 05222622080
0522 2230688 9118001805145
0522 2230691 01123978046
0522 2230955
बहुत अधिक समस्या होने पर ही करें कॉल
0522 2220333 05222622080
0522 2230688 9118001805145
0522 2230691 01123978046
0522 2230955