फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus Two and a half year old child confirmed corona virus in Lucknow

लखनऊ: महिला डॉक्टर का ढाई साल का मासूम निकला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 06 Apr 2020 12:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Apr 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Two and a half year old child confirmed corona virus in Lucknow
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
प्रदेश में जहां कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं वहीं कुछ नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया। कनाडा से आने वाली एक महिला डॉक्टर के ढाई साल के मासूम बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इसके बाद उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के लिए रेफर किया गया है। इससे पहले लखनऊ के सिविल अस्पताल में क्वारंटीन की गई महिला डॉक्टर के सास-ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आपको बता दें कि कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कनाडा से लौटने वाली महिला डॉक्टर के वार्ड में भर्ती होने के बाद पूरे परिवार की जांच कराई गई थी, लेकिन उस वक्त पति और बेटा सहित अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 30 मार्च को उनकी सास और 1 अप्रैल को ससुर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 7 लोगों की दोबारा जांच कराई गई। इसमें बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को दादा-दादी से संक्रमण मिलने की आशंका
बच्चा कैसे संक्रमित हुआ इस सवाल पर केजीएमयू के डॉ. डी. हिमांशु का कहना है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को दादा-दादी से संक्रमण मिला होगा। क्योंकि जिस वक्त बच्चा चपेट में आया उस वक्त से अब तक महिला डॉक्टर निगेटिव ही है। बहरहाल, कमांड हॉस्पिटल में भर्ती उनके ससुर कर्नल और उनकी पत्नी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। 

फिर बढ़ी दहशत 

राजधानी में कोरोना की दहशत एक बार फिर बढ़ गई है। करीब 20 दिन शांति रहने के बाद अचानक बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों का ग्राफ बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। डॉक्टरों का कहना है कि इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। लिहाजा संभल कर रहें। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed