फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus spread in UP during unlock 1 latest updates and live news total patients and new cases

यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में फिर बढ़ा संक्रमण, एक दिन में मिले 371 मरीज, अब तक 9237 वायरस का शिकार

Fri, 05 Jun 2020 12:28 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 05 Jun 2020 12:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में तेजी से फैलते संक्रमण की रफ्तार गुरुवार को फिर तेज हो गई। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 9237 हो गई है।  गुरुवार सुबह चित्रकूट और देवरिया में एक बार फिर मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
coronavirus spread in UP during unlock 1 latest updates and live news total patients and new cases
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी में 371 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन

यूपी में बृहस्पतिवार को 371 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह पांचवी बार है जब एक बार में 300 के ऊपर मरीजों की संख्या हुई है। इससे पहले 19 मई को 323, 21 मई को 341 केस, 31 मई को 378 केस और 02 जून को 369 मरीज सामने आए थे। 371 नए मरीजों के साथ ही अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 9237 हो गई है। इनमें से 3553 एक्टिव मरीज हैं। 5439 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 245 की मौत हो चुकी है। 

कानपुर में मिले 27 नए मरीज, कुल 465 संक्रमित
कानपुर में कोरोना वायरस बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में 27 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुबह आई रिपोर्ट में 20 मरीज मिले थे। कानपुर में 24 घंटे के अंदर पहली बार सर्वाधिक 47 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ शहर में संक्रमितों का आंकड़ा 465 पहुंच गया है।
विज्ञापन


मेरठ मेडिकल में एक और कोरोना मरीज की मौत
मेडिकल कॉलेज में गाजियाबाद के एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है।  

आगरा में दो कोरोना संक्रमित की मौत, 13 नए केस भी मिले
आगरा में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 13 नए केस मिले हैं। अब जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 937 हो गई है। शाहगंज निवासी 60 वर्षीय और न्यू आगरा निवासी 69 वर्षीय व्यक्तियों की एसएन में मौत के बाद गुरुवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। अनलॉक-1 में तीन दिन में चार मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। आज 13 नए संक्रमित मिलने से अब अकड़ा 937 हो गया। जबकि तीन मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में प्रवासी की मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव
वाराणसी में कछवा के चित्रसेनपुर के 50 वर्षीय प्रवासी की मौत के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि अब तक जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 

बिजनौर जिले में आठ और कोरोना संक्रमित मिले 
बिजनौर जिले में शाम को आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सुबह की रिपोर्ट में दस पॉजिटिव केस मिले थे। इस तरह आज दिन भर में कुल 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 134 पहुंच गई है। वहीं 63 लोग ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हुई है। कुल एक्टिव संख्या 71 हैं। 

बदायूं में बीमार व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि, एक नया केस भी मिला
बदायूं में बीमार व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना की जांच पॉजिटिव आई है। जगत ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। हड़कंप तब मचा जब उसकी जांच रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई। हालांकि उसकी जांच एक हॉस्पिटल द्वारा कराई गई थी। इससे उसकी रिपोर्ट को विश्वसनीय नहीं माना जा रहा है लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिवार के परिजनों की जांच कराने की बात कह रहा है। इधर जिले में एक व्यक्ति और कोरोना संक्रमित निकल आया है। जगत ब्लॉक के उनौला का रहने वाला यह मजदूर हाल में अपनी रिश्तेदारी में कछला के पास के एक गांव में रह रहा है और दिल्ली से वापस आया है।

मेरठ में कोरोना के आठ नए पॉजिटिव केस मिले
मेरठ में आज आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 481 हो गई है। वहीं 344 मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। अब मेरठ में कुल 105 एक्टिव केस हैं। छठी बटालियन पीएसी के दो जवान और अस्थाई जेल में बंद दो व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित निकले हैं।

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले
फिरोजाबाद सुहागनगरी में गुरुवार को पांच और कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक और वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अन्य जनपदों में पाए पांच अन्य मरीजों को जनपद के आंकड़ों में जोड़ दिया है। यानि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 298 हो गया है। कोरोना संक्रमित 16 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है।

जौनपुर में एक साथ 40 नए केस मिले
जौनपुर जिले में फिर एक साथ 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी प्रवासी हैं। जौनपुर जिले में गुरुवार देर शाम आई रिपोर्ट में एक साथ 40 प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिलते ही हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मरीजों को होम क्वारंटीन से लाकर अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और अब जिले में संक्रमितों की संख्या 247 हो गई है।

एएनएम समेत सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
एएनएम समेत सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में अब कुल 164 मरीज हो गए हैं। पांच मरीज सिकंदराबाद, एक देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर और एक डिबाई का प्रवासी संक्रमित मिले हैं।

वाराणसी में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले आए सामने
वाराणसी में कोरोना के 11 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों में तीन प्रवासी शामिल हैं। पहले से संक्रमित प्रवासियों के परिजनों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना के कुल 214 मरीज हो गए हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

बदायूं में एक युवक समेत सात मिले कोरोना संक्रमित
कारपोरेट लैब की जांच में गुरुवार को बदायूं का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा छह अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि संक्रमित युवक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। इसका सैंपल लेकर अस्पताल ने निजी लैब में जांच को भेजा था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक की हालत गंभीर थी इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा चुका है। वहीं आईवीआरआई से देर शाम मिली रिपोर्ट में छह संक्रमित मिले हैं। ये कहां के रहने वाले हैं और यह किसके संपर्क में आये आदि की ट्रेसिंग की जा रही है।

बागपत: दो माह की बच्ची समेत जिले में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें दो माह की बच्ची भी शामिल है। नगर के अलावा देहात तक संक्रमण फैल रहा है। 

मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना के दो नए केस मिले
मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना पॉजिटिव के दो और केस मिले हैं। बृहस्पतिवार शाम को आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से एक शाहपुर का और दूसरा शहर के कूकड़ा मंडी निवासी है।

प्रवासियों के परिजनों समेत सात में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
वाराणसी के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती प्रवासी कोरोना पॉजिटिव के परिजनों समेत सात लोगों में गुरुवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 210 हो गई है।

एटा में सात और कोरोना संक्रमित मिले 
एटा जिले में गुरुवार को सात और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 48 हो गई है। इनमें 10 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है।

औरैया में कोरोना संक्रमण के तीन मरीज और बढ़े
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। औरैया जिले में गुरुवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। औरैया जिले में अब तक 41 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 28 एक्टिव केस हैं। इनमें 13 मरीज प्रवासी हैं।

उन्नाव में मां बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को उन्नाव जिले में शुक्लागंज के मोहल्ला आदर्श नगर में मां-बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों को बिछिया के कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 23 हैं। वहीं तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 18 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 34 प्रवासी हैं।

झांसी में कोरोना संक्रमित वृ्द्ध की मौत
झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की गुरुवार को मौत हो गई है। मंगलवार को ही कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया था। अब झांसी में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

बिजनौर में 10 नए मामले
बिजनौर जिले में आज 10 नए केस मिले हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 66 हो गई है, जबकि अब तक कुल 128 केस मिल चुके हैं।

कानपुर में कोरोना का कोहराम, 20 मरीज बढ़े
कानपुर में गुरुवार को कोरोना के 20 और मरीज सामने आए। ये मरीज हॉटस्पॉट व अन्य क्षेत्रों के हैं। इसके साथ ही नगर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 438 हो गई, वहीं एक्टिव केस 115 हो गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने गुरुवार को 20 कोरोना पॉजिटिव की सूची जारी की। छह मरीज गोविंदनगर के शिवनगर मोहल्ले के हैं, नौ लक्ष्मीपुरवा, एक शिवराजपुर और चार मुन्नीपुरवा क्षेत्र के हैं।

मथुरा में चार नए मरीज
मथुरा में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार देर रात चार और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 87 पहुंच गया है।  

कासगंज में तीन और कोरोना संक्रमित
कासगंज में एक महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 25 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जिसमें से 15 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कुल 10 सक्रिय मामले हैं।

आगरा में एटा के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत
एटा जिले के गांव शेखुपुरा निवासी कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। उसका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। जिले में यह चौथी मौत है। यहां अब तक 41 संक्रमित मिल चुके हैं।

देवरिया में 9 और पॉजिटिव
देवरिया जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में 9 और मरीज कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इससे संक्रमितओं की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। उधर, अभी तक 34 से अधिक लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।  संक्रमण की चपेट में दो स्वास्थ्य कर्मी भी आ गए हैं, जो तरकुलवा मैं सैंपल लेने का काम कर रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों में भी भय बना हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. आलोक पांडे ने बताया कि बुधवार रात आई रिपोर्ट में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


चित्रकूट में पूर्व सीएमएस व एक वार्ड ब्वॉय समेत 11 संक्रमित
गुरुवार को चित्रकूट जिले में कोरोना के 11 और मरीज बढ़ गए। इसमें जिला चिकित्सालय के पूर्व सीएमएस व एक वार्ड ब्वॉय समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed