फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus outbreak live updates in hindi information about new cases and deaths in Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना LIVE: एक दिन में सबसे ज्यादा 20 संक्रमितों की गई जान, अब तक 11,610 पॉजिटिव

Thu, 11 Jun 2020 12:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Jun 2020 12:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी होती जा रही है। यूपी में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है। अब यूपी में संक्रमितों की संख्या 11,610 हो गई है।यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से जुड़ा पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus outbreak live updates in hindi information about new cases and deaths in Uttar Pradesh
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में 302 मरीज डिस्चार्ज, 277 नए मरीज मिले

विज्ञापन

यूपी में कोरोना वायरस महामारी के 100वें दिन नया रिकार्ड बना। उतर प्रदेश में बुधवार को 277 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 302 है। प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान पहली बार एक ही दिन में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए पॉजिटिव मरीजों से अधिक है। इसी के साथ अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11610 हो गई है। जबकि 321 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

मेरठ में कोरोना से छह की और गई जान
मेरठ में बुधवार देर रात तक मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 में तीन और कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मृत्यु हो गई। इसके बाद जिले में एक दिन में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छह पहुंच गया। मरने वालों में एक किशोरी मुजफ्फरनगर की थी। वहीं दो महिलाएं नोएडा और बुलंदशहर की तथा एक युवक मेरठ और मोदीनगर के एक बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


जौनपुर जिले में बुधवार को कोरोना के 45 नए केस आए सामने   
जौनपुर जिले में आज कोरोना के 45 नए केस सामने आए हैं। पीड़ितों में दो आरपीएफ जवान और एक कोटेदार भी शामिल हैं। अन्य सभी पीड़ित प्रवासी हैं। इनमें सर्वाधिक 16 केस बरसठी ब्लाक के हैं। यहां के निगोह गांव में एक साथ पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमे सुबह के 24 संक्रमित शामिल हैं। जिले में अब कोरोना के केस 372 हो गए हैं। इसमें तीन की मौत के बाद एक्टिव केस 205 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में कोरोना से एक और मौत, आठ नए मरीज भी मिले
आगरा के कमला नगर निवासी 80 वर्षीय संक्रमित वृद्ध की बुधवार को मौत हो गई। इसके साथ ही अब मृतकों की संख्या 54 हो गई है। डीएम प्रभु एन ने बताया कि मृतक पहले से ही गंभीर श्वास रोग से पीड़ित था। आठ नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या अब 999 हो गई। इनमें 120 केस एक्टिव हैं। तीन मरीज और डिस्चार्ज होने से आंकड़ा 825 हो गया है।

जालौन में आठ और लोगों में कोरोना की पुष्टि
जालौन में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को आठ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में छह कोंच, एक कालपी और एक कदौरा निवासी है। कदौरा निवासी कोरोना मरीज दिल्ली से लौटा प्रवासी मजदूर है। आठ और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई। जिसमें से 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 35 हैं। जबकि चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

मुंबई से आया युवक मिला कोरोना पॉजिटिव 
भदोही जिले के डीघ विकास खंड के मदनपुर गांव में मुंबई से पिता का अंतिम संस्कार कर लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसकी जांच मुंबई में हुई थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक को एंबुलेंस से एमबीएस अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कोइरौना एसके राय ने गांव सील करा दिया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को आइसालेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे यहां के पोर्टल पर उसका नाम आएगा, तब उसे जिले के रिकार्ड में शामिल कर लिया जाएगा।

झांसी में एक और कोरोना मरीज मिला, 63 हुई संख्या
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। खासतौर पर लॉकडाउन के खुलने के बाद से ये तेजी से सक्रिय हुआ है। पिछले दस दिनों के भीतर 20 मरीज सामने आ चुके हैं। बुधवार को भी एक युवक में इस महामारी की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 63 पर पहुंच गई है।

वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर में 31 नए कोरोना के केस मिले
वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में बुधवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 26 प्रवासी हैं। संक्रमितों में जौनपुर जिले में दूसरे दिन भी सर्वाधिक 24, वाराणसी में 4, आजमगढ़ में 2 और एक मिर्जापुर का है। वहीं तीर्थ पुरोहित में कोरोना की पुष्टि होने के बाद विंध्याचल मंदिर अब करीब 10 दिन और नहीं खुलेगा। डीएम सुशील कुमार ने बताया कि मंदिर हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर है लेकिन नजदीक है। यहां और संक्रमित मिले तो मंदिर के पट खुलने में और वक्त लगेगा।

मेरठ में बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले
मेरठ में बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो की मौत हुई है। इनमें एक किशोरी जो मुजफरनगर निवासी है, वहीं दूसरा मेरठ का 37 वर्षीय मलियाना निवासी युवक है।

फिरोजाबाद में कोरोना के 13 नए केस मिले
फिरोजाबाद में बुधवार शाम को कोरोना के 13 नए केस सामने आए हैं। आज कुल 14 केस मिले हैं। वहीं मंगलवार देर रात को 4 केस मिले थे। यहां अब कुल संख्या 337 हो गई है। 

कोरोना से एक और मौत के बाद मेरठ में मरने वालों की संख्या हुई 43
एक और किशोरी की मौत के बाद मेरठ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 43 हो गई है। 14 संक्रमित मिले जिसमें सिविल लाइंस और सीओ ट्रैफिक के कार्यलय में तैनात एक महिला व पुरुष सिपाही हैं। ट्रैफिक कार्यालय के तीनों ऑफिस अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए हैं। जिनमें कंट्रोल रूम में ई चालान ऑफिस, सीओ ट्रैफिक पेशी कार्यालय और एसपी ट्रेफिक ऑफिस हैं। 

गाजियाबाद में कोरोना से चार की मौत 
गाजियाबाद में कोरोना की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। बहरामपुर निवासी 39 वर्षीय युवक, चिंरजीव विहार निवासी 37 वर्षीय युवक, घूकना के बुजुर्ग और संजय नगर में भर्ती नाहर सिंह की मौत हुई है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है।

गोरखपुर में डॉक्टर सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को बीआरडी में गायनी डॉक्टर सहित तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो भीटी दुबे गांव के रहने वाले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 148 हो गई है।

मुजफ्फरनगर जिले में 6 डॉक्टरों सहित 8 लोग कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छह डॉक्टरों सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 140 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 68 ठीक हो गए हैं, जबकि 72 केस सक्रिय है। जनपद में अब तक पांच लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा सहारनपुर जनपद में बुधवार को तीन लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये तीनों नकुड़ में क्वारंटीन थे।

मेरठ में कोरोना से एक और मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को कोरोना से एक और मौत हो गई है। इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके गर्ग ने की है। बताया गया कि 17 वर्षीय किशोरी को आज ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जनपद में अब तक कोरोना से 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

मथुरा में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले आए सामने
मथुरा में कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। हॉटस्पॉट एरिया मंडी रामदास के युवक, हाईवे क्षेत्र निवासी युवक और उसकी ढाई साल की बेटी, बाजना निवासी एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।

मेरठ में मिले दो नए संक्रमित
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को दो और लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में अब तक 538 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 41 की मौत हो चुकी है, 393 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। बाकी सभी मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जौनपुर में मिले 24 नए मरीज
जौनपुर जिले में बुधवार को 24 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस के मामले 351 हो गए हैं। इसमें 164 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 184 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उन्नाव में कोरोना का एक और मरीज मिला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को उन्नाव जिले में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 31 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 30 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

हरदोई में कोरोना के 12 नए मरीज मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को हरदोई जिले में कोरोना के 12 और मरीज मिले हैं। हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 136 हो गई है। जिनमें 86 एक्टिव केस हैं। जिले में 50 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

शामली में 2 नए केस मिले
शामली में बुधवार को दो नए संक्रमित मिले हैं। मेरठ मेडिकल से मिली जांच रिपोर्ट में शामली जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस मिले हैं। इस समय जनपद में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

कानपुर में कोरोना से 22वीं माैत
कानपुर में कोरोना संक्रमण के फैलाव ने तेजी पकड़ ली है। वहीं कोरोना सेे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कानपुर में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर में अब 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 कोरोना पॉजिटिव केस आने के साथ ही कानपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 583 हो गई है। 

बस्ती में एक  संक्रमित मिला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 235 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है । 

कासगंज में महिला सहित तीन पॉजिटिव मिले
कासगंज में महिला समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है। 

सहारनपुर में क्वारंटीन सेंटर में भर्ती वक्ति की मौत
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में आईपीटी में बने क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से बुधवार की सुबह मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं मौत के बाद ट्रू नॉट मशीन से कोरोना की जांच की गई। जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

सिद्धार्थनगर में नवजात बच्ची समेत 12 संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार की सुबह आई रिपोर्ट में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 12 लोग ठीक होने के बाद घर भेजे गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर सीमा राय ने की है। जिले में अबतक 163 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें से 112 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं छह की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केस 59 हैं।

आजमगढ़ में एक की मौत एक मरीज मिला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार को विदेश और दूसरे राज्य से आए दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विदेश से आए व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इनमें एक कोयलसा और दूसरा बिलरियागंज ब्लॉक का रहने वाला है। सीएमओं डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई है। 

कन्नौज में कोरोना के नौ मरीज मिले
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को कन्नौज जिले में कोरोना के नौ मरीज और बढ़ गए। संक्रमितों में छह मरीज छिबरामऊ इलाके के और तीन अलग-अलग क्षेत्र के निवासी हैं। जिले में अब तक 112 केस मिल चुके हैं। जिनमें 68 एक्टिव केस हैं। 44 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 79 प्रवासी हैं। 

कानपुर में कोरोना के 23 नए मरीज मिले
कानपुर में बुधवार को 23 और रोगियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन 23 कोरोना पॉजिटिव मामलों  के मिलने के साथ ही कानपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 583 हो गई है। शहर में कोरोना से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव केस 224 हो गए हैं।

हमीरपुर में कोरोना के दो और मरीज मिले
यूपी के हमीरपुर जिले में बुधवार को कोरोना के दो मरीज और मिले हैं। संक्रमितों में एक दिल्ली व दूसरा अहमदाबाद से लौटा है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। एक्टिव केस 14 हैं। पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। 

फिरोजाबाद में रेल गार्ड को कोरोना की पुष्टि
फिरोजाबाद के टूंडला के रेलगार्ड को कोरोना की पुष्टि हुई है। गार्ड कोरोना के लक्षण देखकर गांव से भाग गया था। राजस्थान में उसने जांच कराई थी। जिसके बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक दर्जन रेल गार्ड समेत रेलकर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। फिरोजाबाद में अब 324 मरीज हो चुके हैं।


यूपी में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 11 हजार पार
यूपी में कोरोना वायरस की दस्तक के 99वें दिन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया। मंगलवार को 389 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 11335 हो गई थी। इसमें राहत की बात यह है कि प्रदेश में एक्टिव मरीज सिर्फ 4365 थे। 6669 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल जाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं 301 मरीजों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed