यूपी में कोरोना LIVE: नोएडा में 42 और यूपी में मिले 369 पॉजिटिव, अब तक 8729 संक्रमित
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। यूपी में कुल संक्रमितों की संख्या 8729 हो गई है। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक आशा वर्कर के द्वारा 11,68,917 प्रवासी मजदूरों व कामगारों को ट्रैक किया गया है। लॉकडाउन के नियमों में तमाम राहतें दी गई हैं, लेकिन लोगों से सावधानियां बरतने की भी अपील की जा रही है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस और लॉकडाउन 5.0 से संबंधित हर खबर-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मिले 369 मरीज
यूपी में मंगवार को 369 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बीते एक पखवाड़े में यह चौथा मौका है जब एक दिन में 300 से अधिक मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 19 मई को 323, 21 मई को 341 केस और 31 मई को 378 केस सामने आए थे। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8729 हो गई है।
कानपुर, हरदोई और औरैया में रिपोर्ट पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्लागंज निवासी युवक की रिपोर्ट देर रात कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके को सील कर युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं देर रात हरदोई में 16, औरैया में चार और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
महराजगंज में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले
महराजगंज में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। ये दोनों संक्रमित प्रवासी हैं, दोनों ही मुंबई से आए थे। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जिले में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 39 हो गई हैl अब तक कुल केस 66 हो गए हैं।
गोरखपुर में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले
गोरखपुर में 3 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को कुल 10 संक्रमित जिले में मिले हैं। गोरखपुर में कुल संक्रमितों की संख्या114 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।
एसबीआई अफसर सहित आठ और कोरोना संक्रमित
अलीगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को भी जेएन मेडिकल कॉलेज से सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें छह हरदुआगंज क्षेत्र के हैं, जबकि एक गभाना के पैराई का प्रवासी मजदूर है। वहीं एसबीआई मुख्य शाखा के दिल्ली निवासी डिप्टी मैनेजर को दिल्ली में ही संक्रमित घोषित किया गया है।
आगरा में एक और मरीज की मौत, 9 नए संक्रमित मिले
आगरा में मंगलवार को एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। जिले में अब मृतकों की संख्या 44 हो गई है। नौ नए संक्रमित भी मिले। अब कुल संक्रमित 916 हो गए हैं।
कानपुर में दो रोगियों ने तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को दो रोगियों की कोरोना से मौत हो गई। 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक शहर में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव केस 388 और एक्टिव केस 70 हो चुके हैं।
मेरठ में दो मरीजों की मौत
मेरठ जिले में कोरोना से दो और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। मेरठ मेडिकल में भर्ती दो मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
बरेली में पांच प्रवासी मिले संक्रमित
बरेली में पांच प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को एलवन कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि की है।
जालौन के कोरोना पॉजिटिव की झांसी में मौत
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती जालौन के 30 वर्षीय युवक की मंगलवार को मौत हो गई। कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लेकर कोविड लैब में भेजा गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शामली में ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव मिला
शामली में मंगलवार शाम को मेरठ मेडिकल से 32 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें एक ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव मिला है। ट्रक चालक 29 मई को नोएडा से अपने घर लौटा था।
बिजनौर जिले में नौ नए संक्रमित मिले
बिजनौर जिले में नौ नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि अभी 9 नए संक्रमित मरीजों की छंटनी की जा रही है।
बागपत में मां-बेटी निकली कोरोना पॉजिटिव
बागपत जिले में दो नए संक्रमित मिले हैं। दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले सब्जी आढ़ती की पत्नी और बेटी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं।
मुजफ्फरनगर में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
यूपी के मुजफ्फरनगर में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 94 हो गई है। इनमें दक्षिणी खालापार की मृतका और उसके परिवार के संपर्क में आए 11 लोग शामिल हैं। इसके अलावा दाल मंडी क्षेत्र की महिला प्रोफसर का पति और दो बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
मेरठ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले
यूपी के मेरठ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को मेरठ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं।
चंदौली में दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
चंदौली जिले में मंगलवार देर शाम दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक पुरुष और एक महिला मरीज शामिल है और दोनों ही प्रवासी हैं। डीएम ने नवनीत सिंह चहल ने पुष्टि की है। ये लोग मुंबई से चार दिन पहले आए थे।
एटा में एक युवक संक्रमित मिला
यूपी के एटा जिले में एक संक्रमित मिला है। गांव अचलपुर निवासी एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एटा में संक्रमितों की संख्या 36 पहुंच गई है। वहीं एक संक्रमित ठीक होकर घर लौटा है।
मैनपुरी में दो नए मरीज मिले
मैनपुरी जिले में मंगलवार को दो नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला और एक किशोरी शामिल है। महिला प्रसव के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज से घर लौटी थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को फिर सैफई भेज दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
वाराणसी में दो गाजीपुर में एक संक्रमित मिला
पूर्वांचल के जिलों से रोजाना कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को वाराणसी में एक निजी अस्पताल से संबंधित आयुर्वेद चिकित्सक समेत दो और गाजीपुर में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अमरोहा में सात और संक्रमित मिले
अमरोहा में सात और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, ये सभी प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 68 हो गई है।
गोरखपुर में सात नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को सात कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 111 हो गई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
मऊ में मिले पांच नए मरीज
यूपी के मऊ जिले में मंगलवार को भी कोरोना वायरस के पांच और मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। हालांकि 39 में से 10 ठीक हो गए हैं और एक कि मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है।
आजमगढ़ में दो पॉजिटिव मिले
आजमगढ़ जिले में मंगलवार को दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है, वहीं जिले में 37 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
कुशीनगर में तीन संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मंगलवार को 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है।
यूपी में 24 घंटे में 119 कोरोना पॉजिटिव मिले: अमित मोहन प्रसाद
यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 119 कोरोनो पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आशा वर्कर के द्वारा 11,68,917 प्रवासी मजदूरों व कामगारों को ट्रैक किया गया है जिनमें से 1036 में कोई लक्षण नहीं मिला है। इसके सैंपल की जांच कराई जा रही है। अब तक मिली 450 रिपोर्ट में 119 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को प्रदेश में 9575 सैंपल की टेस्टिंग की गई। जिसके तहत 10-10 सैंपल के 115 और 5-5 सैंपल के 785 पूल लगाए गए।
फिरोजाबाद में 13 नए कोरोना संक्रमित
फिरोजाबाद में 13 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रशासन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। इनमें चार स्वास्थ्यकर्मी, एक सफाईकर्मी और एक महिला पार्षद भी शामिल हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 281 हो गई हैं।
उन्नाव में तीन और लोगों को कोरोना
उन्नाव जिले में मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पूर्व में बीघापुर के गौरा और बांगरमऊ क्षेत्र के मस्तूटोला में मिल चुके संक्रमित के तीन परिजनों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को बिछिया कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 26 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 11 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में से 33 प्रवासी हैं।
इटावा में कोरोना का एक और मरीज
यूपी के इटावा जिले में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया है। सैफई चिकित्सा विवि के स्टेनो में कोरोना की पुष्टि हुई है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 54 पहुंच गई है। एक की मौत हो चुकी है। जिले में 10 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 43 है। एक्टिव मरीजों में से 29 प्रवासी हैं।
शाहजहांपुर में मिले पांच और कोरोना मरीज
लखनऊ से आई रिपोर्ट में जिले के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन तिलहर, एक जलालाबाद और एक खुदागंज का रहने वाला है। चार मुंबई से लौटे प्रवासी श्रमिक हैं, जबकि तिलहर में कुवैत से 31 मई को लौटा युवक संक्रमित मिला है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
देवरिया में छह नए संक्रमित
देवरिया जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, ये सभी मुंबई, गुजरात आदि स्थानों से आए हुए हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. आलोक पांडेय ने की। उन्होंने बताया कि अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 101 हो चुकी है।
मुजफ्फरनगर में महिला प्रोफेसर के पति और दो बच्चे संक्रमित
मुजफ्फरनगर जनपद में महिला प्रोफेसर के पति और दो बच्चे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना के 83 केस हो गए हैं, जिनमें से 28 ठीक हो चुके हैं। एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद अब सक्रिय केस 54 हो गए हैं।
कानपुर में कोरोना के नौ नए मरीज
कानपुर में कोरोना के नौ मरीज और मिले हैं। प्रवासी कामगारों समेत नौ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कानपुर में अभी तक के कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 385 पहुंच गया है। इनमें से 305 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में एक्टिव केस की संख्या 69 हो गई है।
कन्नौज में कोरोना के 12 और मरीज
मंगलवार को कन्नौज जिले में 12 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से हंड़कंप मच गया है। यह अभी तक एक दिन में मिले सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। 11 मरीज छिबरामऊ क्षेत्र के हैं। इसमें 10 एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिले में अब तक 72 केस मिल चुके हैं। जिनमें 47 एक्टिव और 25 ठीक हो चुके हैं। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
फर्रुखाबाद में एक और मरीज
फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित ग्राम सकवाई ब्लॉक मोहम्मदाबाद का निवासी है। वह गाजियाबाद से लौटा था। युवक को कोविड-19 एल 1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती किया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है। इसमें से 19 मरीज ठीक हो चुके हैं।
रामपुर में पांच नए मामले
रामपुर में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। 29 और 30 मई को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार को मिली, जिसमें पांच लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से तीन मुंबई से और एक व्यक्ति दुबई से लौटा है। वहीं एक व्यक्ति की रैंडम सैंपलिंग की गई थी। जिले में अबतक 28 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं अब सक्रिय मामलों की संख्या 45 हो गई है।
मथुरा में दो पुलिसकर्मी सहित छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
मथुरा जनपद में छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सदर थाने के एक दरोगा और एक सिपाही शामिल हैं। मथुरा में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 83 हो गई है।
सिद्धार्थनगर में चार नए मरीज
सिद्धार्थनगर में मंगलवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह जिले के अलग-अलग तहसील क्षेत्र में होम क्वारंटीन किए गए थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। प्रशासन ने संतकबीरनगर और लखनऊ के पीजीआई में इलाज करवा रहे पांच लोगों को भी जिले के कोरोना पॉजिटिव लोगों में शामिल किया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सीमा राय ने की है।
बस्ती में 11 नए संक्रमित
बस्ती जिले में मंगलवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह सभी प्रवासी हैं, जो अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए थे। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 196 हो गई है। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉक्टर फख्ररे यार हुसैन ने की थी।
प्रयागराज: त्रिवेणी संगम पर जुटी भीड़
लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद मंगलवार को भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में भक्तों की भीड़ लगी। महीनों बाद गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठे हुए।
Prayagraj: Devotees gather at Triveni Sangam to offer prayers and take holy dip in river Ganga pic.twitter.com/KCz1GxpFIl
— ANI UP (@ANINewsUP) June 2, 2020
मुरादाबाद: पुलिस कर्मियों और परिवारों के लिए स्पेशल योगा कैंप का आयोजन
मुरादाबाद के पुलिस लाइन ने पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक स्पेशल योगा कैंप का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन इंचार्ज इंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं, इसलिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
#UP:मुरादाबाद के पुलिस लाइन ने पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक स्पेशल योगा कैंप का आयोजन किया है। इंद्रवीर सिंह (पुलिस लाइन इंचार्ज) ने बताया,'पुलिसकर्मी कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहा इसलिए उनकी इम्यूनिटी मज़बूत करने के लिए ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। pic.twitter.com/w7BSHX8nOF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2020
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील
केजरीवाल सरकार ने एक सप्ताह के लिए दिल्ली की सीमाएं सील करने के आदेश दिए हैं। केवल इमरजेंसी सेवा में शामिल लोगों को ही दिल्ली आने-जाने की अनुमति होगी। इसके बाद नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
Gautam Budh Nagar: Police personnel check vehicles at Delhi-Noida border, amid vehicular movement on the route.
— ANI UP (@ANINewsUP) June 2, 2020
Delhi CM Arvind Kejriwal yesterday announced that Delhi borders will be sealed for the next one week and only essential services will be exempted. pic.twitter.com/2lbAoaMAlG
मुरादाबाद: सीएमओ कार्यालय में सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच
मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद, सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के कैबिन को सील कर दिया गया है।
Moradabad: Members of the staff at Chief Medical Officer's office underwent #COVID19 testing yesterday after an employee tested positive. Room of the employee at the office, who tested positive, has been sealed. pic.twitter.com/CJ8sCli52O
— ANI UP (@ANINewsUP) June 2, 2020
उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों संचालन की अनुमति
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने मंगलवार को बताया कि नोएडा में कंटेनमेंट जोन के आसपास वाले इलाकों में उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को फिर से संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। इसलिए, उनके कर्मचारियों के लिए किसी तरह के अलग पास की आवश्यकता नहीं है।
Industries and commercial establishments near containment zones have been allowed to resume operations in Noida. Therefore, no separate pass is needed for their employees: Gautam Budh Nagar District Magistrate Suhas LY (1.6.2020) pic.twitter.com/tNe3XFRTNX
— ANI UP (@ANINewsUP) June 2, 2020