{"_id":"5f1e89207e93ba397d37e805","slug":"coronavirus-news-in-lucknow-patients-increased-more-than-eight-times-after-unlock-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Uttar Pradesh: यूपी में अनलॉक के बाद आठ गुना से अधिक बढ़े मरीज, यूं बढ़ा कोरोना का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Uttar Pradesh: यूपी में अनलॉक के बाद आठ गुना से अधिक बढ़े मरीज, यूं बढ़ा कोरोना का ग्राफ
Mon, 27 Jul 2020 05:06 PM IST
ishwar ashish
अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक के बाद यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीज आठ गुना से अधिक बढ़ गए हैं। 1 जून को जब अनलॉक खुला, तब प्रदेश में 8361 मरीज थे। अब यह संख्या 67 हजार के ऊपर पहुंच गई है। जुलाई में सामने आए संक्रमितों की संख्या देखें तो यह जून तक मिले मरीजों से दोगुनी है।
विज्ञापन
अनलॉक वन 1 जून से शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगभग तीन माह हो चुके थे और कुल पॉजिटिव मरीज 8361 थे। इसके लगभग 20 दिन बाद मरीजों की संख्या दोगुनी होकर 16602 हो गई। इसके मात्र पांच दिन बाद यानी 25 जून को कुल मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार कर गया था।
विज्ञापन
जून अंत में यह आंकड़ा 23657 हो गया। वहीं 26 जुलाई को कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67015 हो गई। यानी चार माह में जितने मरीज सामने आए थे, उससे दोगुने से अधिक 26 जुलाई तक मिल चुके हैं। पिछले आठ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में सबसे अधिक तेजी आई है।
विज्ञापन
26 जुलाई को 71 हजार से अधिक नमूनों की हुई जांच
19 जुलाई को 2250 मरीज सामने आए थे। यह पहला मौका था जब एक दिन में मरीजों का आंकड़ा दो हजार पार कर गया था। इसके बाद 20 जुलाई को 1924 मरीज मिले और फिर हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। 21 से 26 जुलाई के दौरान 15914 मरीज सामने आए हैं। इस दौरान जांच की संख्या भी प्रतिदिन 40 से 55 हजार के बीच रही है। 26 जुलाई को 71 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक जांच का आंकड़ा है।
ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ
तिथि कुल मरीज
6 जून 10103
25 जून 20325
7 जुलाई 30000
14 जुलाई 41222
19 जुलाई 50959
24 जुलाई 60771
26 जुलाई 67015
ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ
तिथि कुल मरीज
6 जून 10103
25 जून 20325
7 जुलाई 30000
14 जुलाई 41222
19 जुलाई 50959
24 जुलाई 60771
26 जुलाई 67015