यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में 73 नए कोरोना पॉजिटिव, 1873 कुल मरीज
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मेरठ-आगरा में कोराना से एक और मौत हो गई है जबकि कानपुर में 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1873 हो गई है। फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित पांच और मरीज ठीक होकर आइसोलेशन से मुक्त हो गए हैं। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से जुड़ा पल-पल का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 73 नए कोरोना पॉजिटिव, 1873 कुल मरीज
प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1873 हो गई है। रविवार को 73 नए मरीज सामने आए। कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या अब प्रदेश में 1525 है। अब तक कुल 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को रिकॉर्ड 65 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 326 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
आगरा में कोरोना से 10वीं मौत
रविवार को छीपीटोला निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय महिपाल ने दोपहर एसएन मेडिकल में दम तोड़ दिया। रविवार को एक और नया कोरोना मरीज मिला। कुल संक्रमितों की संख्या 272 हो गई है। इनमें 52 लोग डिस्चार्ज हुए। 400 से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
मेरठ में दो कोरोना संक्रमित और मिले
कोरोना पीड़ित कारोबारी की मौत के बाद उनके दो परिजनों की कोरोना जांच करवाई गई थी जो पॉजिटिव आई है। मेरठ में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 93 हो गई है।
गाजियाबाद में डॉक्टर पति-पत्नी सहित पांच कोरोना संक्रमित
वसुंधरा सेक्टर तीन में रहने वाले डॉक्टर दंपति व कैला भट्ठा के तीन लोगों सहित पांच मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉक्टर दंपति की प्राइवेट लैब में जांच हुई थी। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि दोनों की रिपोर्ट मंगाई गई है, रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। एहतियात के तौर पर उनके आवासीय सोसायटी वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित गार्डेनिया ग्लैमर में सैनिटाइजेशन कराने के लिए टीम भेजी जा रही है।
फिरोजाबाद में मिले 17 नए कोरोना संक्रमित
फिरोजाबाद में रविवार को कोरोना के 17 नए केस और मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 96 हुई।
वाराणसी में मिले तीन कोरोना संक्रिमत
वाराणसी में कोरोना के तीन और मरीज मिले। तीन मरीजो में एक पुलिसकर्मी भी शामिल। वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या 37 पहुंची। डीएम कौशलराज शर्मा ने की पुष्टि।
सहारनपुर में छह और बढ़े कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को 6 नए मरीज पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 160 से बढ़कर हुई 166 हो गई है।
अलीगढ़ में मिले पांच कोरोना संक्रमित
अलीगढ़ में कोरोना का कहर बरकरार है। रविवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने इसकी पुष्टि की। इनमें से ज्यादार पुराने शहर के निवासी हैं। अब अलगीढ़ में मरीजों की संख्या 17 गई है। वहीं एक अन्य मरीज दिल्ली में भर्ती।
हापुड़ में 7 कोरोना संक्रमित मिले
हापुड़ जिले में 7 नए कोरोना पॉजिटिव लोगों की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन संबंधित क्षेत्रों को सील करने में जुटा गया है।
कानपुर में 13 महिलाओं समेत 20 नए मामले
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को 20 और नए मामले सामने आए हैं। इस बार 20 में से 13 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 187 हो गई है।
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित पांच और मरीज ठीक हुए
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित पांच और मरीज ठीक होकर आइसोलेशन से मुक्त हो गए हैं। इनमें एक जमाती, चार लोग टूंडला के गांव प्रतापपुर निवासी हैं। जिले में संक्रमित 79 मरीजों में आठ मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
कानपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन
कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 160 के पार पहुंच चुकी है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। लोगों को न ही कोरोना से मौत का खौफ रह गया है न ही पुलिस के डंडों का। कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड में सड़कों पर ठेले लगे। रोक के बावजूद क्षेत्रीय लोग जमकर खरीदारी करते नजर आए।
मेरठ में कोरोना से एक और मौत
मेरठ में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। केसरगंज के किराना दुकानदार विजय गर्ग (65) की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उनकी शनिवार को मौत हो गई थी। रिपोर्ट रविवार को आई है। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ आरसी गुप्ता और सीएमओ डॉ राज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मेरठ में अब तक पांच लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।
बस्ती जिले के पुलिस लाइन में खलबली
आगरा पुलिस लाइन के एक फालोवर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बस्ती जिले के पुलिस लाइन में खलबली मची है। रविवार सुबह से पुलिस लाइन में इसे लेकर सजगता और एहतियात बरती जा रही है। एसपी का कहना है कि इसे लेकर गंभीर हैं और लाइन में कोई अव्यवहारिक हालात न उत्पन्न हो इसे रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे।
सीएम योगी की अधिकारियों संग बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह कोरोना वायरस को लेकर राज्य की टीम 11 के अध्यक्षों के साथ बैठक की।
Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath holds a meeting with chairpersons of 11 committees of the State to combat #COVID19. pic.twitter.com/Ip1lLrcf3V
— ANI UP (@ANINewsUP) April 26, 2020
यूपी में शनिवार को संक्रमितों की संख्या हुई 1800
यूपी में शनिवार को 123 नए संक्रमित मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1800 हो गई है। कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या अब प्रदेश में 1505 है। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार शनिवार तक 261 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार को आगरा व मुरादाबाद में एक-एक मौत से मृतकों की संख्या 28 हो गई है। इसके अलावा 35 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।