फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) Today Live Updates News in Hindi covid 19 new cases

यूपी में कोरोना LIVE: मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 1800 तक, एक दिन में 123 संक्रमित और मिले

Sun, 26 Apr 2020 12:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Apr 2020 12:42 AM IST
सार

  • गौतमबुद्ध नगर में आज तीन नए मामले आए सामने, कुल 112 केस।
  • आज मुरादाबाद जिले टीएमयू अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। 
  • आगरा में 23 और बुलंदशहर में 10, फिरोजाबाद में सात, मुजफ्फरनगर में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
  • यूपी में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1800 पहुंच गई है। 
  • शुक्रवार को 139 नए मरीज मिले थे, जबकि 226 मरीज डिस्चार्ज किए गए
  • आज भी यूपी में कई जगह लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया।  

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh (UP) Today Live Updates News in Hindi covid 19 new cases
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में संक्रमितों की संख्या हुई 1800

विज्ञापन

यूपी में शनिवार को 123 नए संक्रमित मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1800 हो गई है। कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या अब प्रदेश में 1505 है। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार शनिवार तक 261 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार को आगरा व मुरादाबाद में एक-एक मौत से मृतकों की संख्या 28 हो गई है। शनिवार को 35 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 

आगरा में नौवीं मौत, 23 मरीज और मिले, अब  371
आगरा में शनिवार को ताजगंज की 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। सांस की बीमारी थी। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि  मरीज ने दोपहर 1:40 पर दम तोड़ दिया। यह नौवीं मौत है। उधर शनिवार को दूधिया और सब्जी विक्रेता सहित 23 और संक्रमित मिलने से कुल संख्या 371 हो गई।
विज्ञापन


भाजपा विधायक का गांव बना हॉटसपॉट
मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ के गांव कवाल की मस्जिद में क्वारंटीन किए गए दिल्ली निवासी दो जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खतौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सैनी के इस गांव को चारों ओर से सील कर दिया है। गांव के सभी रास्तों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस में मिले आठ कोरोना संक्रमित
बनारस में सात पुलिसकर्मियों सहित कोरोना के आठ नए मरीज। एक उप निरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डीएम कौशलराज शर्मा ने की पुष्टि।

आगरा में एक कोरोना मरीज ने तोड़ा दम
आगरा में एक और कोरोना मरीज ने तोड़ा दम। अब मरने वालों की संख्या हुई नौ। 55 वर्षीय महिला 23 अप्रैल को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

आगरा कोरोना अपडेट 
आगरा में शाम को आई रिपोर्ट में नौ और संक्रमित मिले हैं। इससे कुल संख्या 367 हो गई है। सुबह 10 केस मिले थे। इस तरह शनिवार को कुल 19 संक्रमित मिले हैं।

अलीगढ़ में कोरोना मरीज
नए कोरोना मरीजों की संख्या : 02
कुल कोरोना संक्रमित मरीज : 11
अब तक कोरोना से मौत : 01

लोनी में कैंसर पीड़ित महिला हुई कोरोना संक्रमित
लोनी में कैंसर पीड़ित महिला कोरोना पॉजिटिव हुई है। उसे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि महिला के कैंसर का इलाज राजीव गांधी इंस्टीट्यूट में चल रहा है। वहीं पर जांच में पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि महिला के घर के सात सदस्यों को क्वारंटीन किया जा रहा है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

नोएडा में तीन नए मामले
गौतमबुद्ध नगर में तीन नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 112 पहुंची, अबतक 59 लोग ठीक हुए। 
 

कांग्रेस नेता के रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव

मथुरा के मोहल्ला मनोहरपुरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध का सैंपल 20 अप्रैल को जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित वृद्ध जिले में पदाधिकारी रहे कांग्रेस नेता के रिश्तेदार हैं।

कानपुर में मिले 8 मरीज
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को 8 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाके के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में तीन सिपाही भी शामिल हैं। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 154 हो गई है। कानपुर में अब तक सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के कुल 1778 मामले
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 1778 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1504 सक्रिय मामले हैं। अब तक 248 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि संक्रमण से मृत अधिकतर मरीज या तो विद्ध थे या फिर पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे। राज्य के 57 जिलों में अब तक संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10 जिलों में अब कोई सक्रिय मामला नहीं है।

मुजफ्फरनगर में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले 
मुजफ्फरनगर में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मीरापुर और एक खतौली में जमाती है, जबकि एक खतौली की ही 10 साल की बच्ची है, जो मृतक की बहन है। यह मृतक दिल्ली के शाहीन बाग से लौटकर आया था। मृतक की मां और दो बच्चे पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है।

लखनऊ में कोई ढील नहीं दी जाएगी: डीएम
लखनऊ में लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में  कोई ढील नहीं दी जाएगी। अब तक जो व्यवस्था रही है, उसका पालन जारी रहेगा: अभिषेक प्रकाश, लखनऊ जिला मजिस्ट्रेट



आगरा में फिलहाल कोई छूट नहीं: डीएम
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कुछ रियायत देते हुए दुकानों को खोलने की इजाजत दी, लेकिन ताजनगरी में यह आदेश प्रभावी नहीं है। यहां की स्थिति को देखते हुए किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि आगरा में बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए किसी तरीके की कोई छूट नहीं दी जाएगी। शहर में पूर्व की तरह ही व्यवस्था चलती रहेगी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कुछ समस्याएं लोगों को आई हैं, उनका समाधान कराया जा रहा है। 

30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति न दी जाए: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति न दी जाए। स्थिति के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा।



कानपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 146 पहुंच चुकी है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से नहीं चूक रहे। पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है इसके बाद भी लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। 

हर जिले में फोकस टीम बनाइए: सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि संक्रमण रोकने के लिए हर जिले में फोकस टीम बनाइए। किसी भी सूरत में वायरस के संक्रमण का प्रसार नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट्स N-95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

फिरोजाबाद में सात मरीज और मिले 
यूपी के फिरोजाबाद में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार सुबह सात मरीज और मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 78 हो गई है।

वाराणसी के कुछ इलाकों में आज जरूरी सामान की कुछ दुकानें खुलीं
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कुछ इलाकों में आज जरूरी सामान की कुछ दुकानें खुलीं। सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी है, ये छूट कंटेनमेंट जोन और हॉट-स्पॉट इलाकों पर लागू नहीं है।

मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले टीएमयू अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 44 साल के शख्स की मौत हो गई है। मृतक को 14 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। मृतक नवाबपुरा निवासी और मृतक कारोबारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीतल कारोबारी की कोरोना वायरस से 13 अप्रैल को मौत हो चुकी है। इसके अलावा टीएमयू में भर्ती एक 56 साल की कोरोना संदिग्ध महिला की भी मौत हो गई है। महिला की कोरोना सैंपल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने महिला का शव सुरक्षित कर लिया है।

नोएडाः अध्यापिका ने की आत्महत्या, लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी 
नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक शिक्षिका ने शनिवार तड़के अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी।

आगरा में कोरोना वायरस के 10 नए मरीज मिले
आगरा में कोरोना वायरस के 10 मरीज और मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 358 हो गई है। आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम को 13 पॉजिटिव केस सामने आए थे। आगरा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 10 लोग और डिस्चार्ज किए जा सकते हैं। इनकी लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संतकबीरनगर में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव
संतकबीरनगर जिले में 19 और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में जिले में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इसमें 18 लोग मगहर और एक युवक बखिरा इलाके के तिलाठी गांव का है। अब तक जिले में कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं

अलीगढ़ में मिल दो कोरोना संक्रमित
अलीगढ़ जनपद में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के एनसथीसिया डॉक्टर और एक गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो गई है। 

बुलंदशहर में मिले 10 कोरोना संक्रमित मरीज
आज बुलंदशहर में कुल 93 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिसमें से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं और 3 सैंपल रिपीट हैं, शेष 80 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं: के. एन. तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बुलंदशहर

हॉटस्पॉट की योजना बहुत महत्वपूर्णः मुख्य सचिव गृह

हॉटस्पॉट की योजना बहुत महत्वपूर्ण है और यह कारगर साबित हो रही है, अब 90 से 95 फीसदी मामले हॉटस्पॉट से ही आ रहे हैं: उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी

सहारनपुर में होम क्वारंटीन एएनएम की मौत से हड़कंप

सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के दौरान मदर टेरेसा क्वारंटीन सेंटर में 22 दिन तक ड्यूटी देने के बाद होम क्वारंटीन पर चल रही एएनएम अशोक विहार निवासी मेनका (40) की मौत से हड़कंप मच गया।



प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार से पूछा, किसी लैब में हो रहे रोज कितने कोरोना टेस्ट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर यूपी सरकार से टेस्टिंग में पारदर्शिता बरतने के लिए कहा है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में  टेस्टिंग को लेकर काफी लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं। सरकार ये बताए कि किस लैब में रोज कितने कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।

प्रदेश में अब तक 1778 कोरोना संक्रमित केसः प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद
यूपी के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी है कि राज्य में अब तक 1778 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 1504 सक्रिय मामले हैं। वहीं 248 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई। 26 लोगों की मौतों हो चुकी है, जिनमें से ज्यादातर मौतें कॉमरेडिटी या बुढ़ापे के कारण हुई हैं। 

बदायूं में एक बैंक अधिकारी मिला कोरोना संक्रमित
बदायूं में एक बैंक का अधिकारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। 18 अप्रैल को उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। शनिवार रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके अलावा तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब बदायूं में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हालांकि इनमें एक की तीनों रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं।

जालौन के एक डॉक्टर का सैंपल आया पॉजिटिव
मंडल के तीनों जिले झांसी, ललितपुर व जालौन अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त बने हुए थे। लेकिन, शनिवार को पहला मामला सामने आया है। जालौन के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। डॉक्टर जालौन जिले के उरई के जिला अस्पताल में भर्ती था। उसका नमूना जांच के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर को इलाज के केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed