Coronavirus in UP Live Updates: यूपी में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, 674 हुई संक्रमितों की संख्या
{"_id":"5e952afd8ebc3e769029287f","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-up-live-updates-news-in-hindi-covid-19-new-cases-and-latest-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: यूपी में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, 674 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 674 पहुंच गई है। मंगलवार को कानपुर में कोरोना से पहली मौत की खबर आई, वहीं संभल में आठ नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई। कई इलाकों में लोग लॉकडाउन का उल्लंघन भी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन सख्ती से नियमों का पालन करवाने में जुटा हुआ है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट-
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस
- फोटो : ani
लाइव अपडेट
12:09 AM, 15-Apr-2020
आगरा में कोरोना पॉजिटिव की मौत
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 57 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। डीएम ने बताया कि मंगलवार को इन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, शाम को इनकी मृत्यु हो गई। वहीं जनपद में आज छह पॉजिटिव केस मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 148 हो गई है।
11:10 PM, 14-Apr-2020
मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव की मौत
संभल जिले से बीते 9 अप्रैल को मुरादाबाद में रेफर तमिलनाडु के 76 वर्षीय जमाती की मंगलवार रात को मौत हो गई। उन्हें कोरोना आशंकित मान कर संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। मुरादाबाद में उनके सैंपल लिए गए थे। इसमें सोमवार की रात आई रिपोर्ट में यह बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनकी खिदमत में लगे सरायतरीन निवासी युवक को भी पॉजिटिव पाया गया है। उधर, ताजपुर निवासी चिकित्सक की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें टीएमयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
10:53 PM, 14-Apr-2020
बस्ती में दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले
बस्ती मेडिकल कॉलेज में सप्ताह भर पहले क्वारंटीन दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सैंपल मंगलवार को भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे गए थे। देर रात आई रिपोर्ट में सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि 23 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 2 का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है।09:52 PM, 14-Apr-2020
बलरामपुर पुलिस ने की उल्लंघन करने पर कार्रवाई
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है। जिसके बाद बलरामपुर जिले की दो थानों की पुलिस ने फेस मास्क न पहनने पर मंगलवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।09:37 PM, 14-Apr-2020
आगरा में चार और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई
आगरा में मंगलवार को चार और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। डीएम पीएन सिंह ने बताया आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 146 हो गई है। पारस अस्पताल और इसके संपर्क से 23, फतेहपुर सीकरी से 14, डॉ.मित्तल के संपर्क के पांच केस पॉजिटिव मिले हैं। आगरा में संक्रमित जमातियों व उनके संपर्कों की संख्या 70 से अधिक हो गई है।09:09 PM, 14-Apr-2020
मेरठ में कोरोना के दो और केस मिले
मेरठ में कोरोना के दो और केस मिले हैं। ये दोनों जमाती हैं। एक खरखौदा का रहने वाला है और दूसरा उलधन क्षेत्र का है। वहीं रात में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 64 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 PM, 14-Apr-2020
फिरोजाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
फिरोजाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 19 पहुंच गई है। तब्लीगी जमात से जुड़े जमाती के संपर्क में आने पर पति को कोरोना हुआ था। जिसके बाद पत्नी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। महिला को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है।08:09 PM, 14-Apr-2020
वाराणसी में पलायन पूरी तरह से रुका
वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में पलायन पूरी तरह से रुका हुआ है, क्योंकि यहां पर लगभग 100 के आसपास विदेशी रुके हुए हैं और दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों को कल भेज दिया गया। अन्य जिलों में जबसे होम क्वारंटीन का आदेश जारी हुआ है, तबसे बाहर से आने वालों का पलायन रुक गया है।07:55 PM, 14-Apr-2020
जामातियों के संपर्क में आए और आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के कानपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरू होने के बाद 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे जिसमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह आठ वही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने मदरसे से हिरासत में लेने के बाद क्वारंटीन किया था।07:40 PM, 14-Apr-2020