फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh latest update in hindi 5898 new patients reported in a single day

यूपी में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए सबसे ज्यादा 5900 नए मरीज

Wed, 26 Aug 2020 06:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 Aug 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh latest update in hindi 5898 new patients reported in a single day
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
यूपी में बुधवार को रिकार्ड 5900 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी और मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर भी शामिल हैं। मरीजों की नई रिकॉर्ड संख्या के साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या लगभग दो लाख हो गई है। 
विज्ञापन


इसमें से 148562 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 51325 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों और होम आईसोलेशन में हैं। अब तक 3141 मरीजों की मौत हुई है। यूपी में इससे पहले 22 अगस्त को एक दिन में अधिकतम 5375 मरीज सामने आए थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लखनऊ में 759, कानपुर में 316, प्रयागराज में 293, गोरखपुर में 387, गाजियाबाद में 178, नोएडा में 89, वाराणसी में 201, बरेली में 134, मुरादाबाद में 262, झांसी में 118, बलिया में 73, मेरठ में 98, अलीगढ़ में 1105, देवरिया में 77, जौनपुर में 39, सहारनपुर में 134, बाराबंकी में 93, आजमगढ़ में 63, अयोध्या में 113, रामपुर में 105, शाहजहांपुर में 60, कुशीनगर में 70, आगरा में 36, गाजीपुर में 43, महाराजगंज में 115, गोंडा में 68, हरदोई में 99, बस्ती में 37, बुलंदशहर में 55, सिद्धार्थ नगर में 51, लखीमपुर खीरी में 104, पीलीभीत में 62, मथुरा में 43, सुल्तानपुर में 26, बहराइच में 41, संत कबीर नगर में 30, उन्नाव में 47, सीतापुर में 85, चंदौली में 39, इटावा में 104, मुजफ्फर नगर में 46, हापुड़ में 17, कन्नौज में 26, मिर्जापुर में 21, प्रतापगढ़ में 42, मिर्जापुर में 36, बिजनौर में 38, संभल में 28, अमरोहा में 23, सोनभद्र में 42, बदायूं में 40, मैनपुरी में 21, फिरोजाबाद में 20, रायबरेली में 30, मऊ में 36, जालौन में 28, फर्रुखाबाद में 42, फतेहपुर में 50, अमेठी में 38, ललितपुर में 36, औरैया में 16, भदोही में 10, कानपुर देहात में 24, बागपत में 19, शामली में 34, बागपत में 19, कौशांबी में 22, एटा में 33, कासगंज में 29, आंबेडकर नगर में 25, बांदा में 34, श्रावस्ती में 17, हमीरपुर में 14, चित्रकूट में 22, हाथरस में 20 और महोबा में 16 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 82 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही 3808 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कुल 144802 नमूनों की जांच की गई, जो टेस्टिंग का नया बेंचमार्क है। 

अब तक प्रदेश में 4941679 नमूनों की जांच हो चुकी है। इस समय कुल 51317 एक्टिव केस में से 25279 होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक कुल 83575 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन की सुविधा ली है। 

इनमें से 58286 की आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो गई है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में 2341 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। सेमी पेड व्यवस्था में 250 लोग का इलाज चल रहा है। 
 

क्वारंटीन के नियमों में हुआ बदलाव 

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार ने क्वांरटीन के नियम में बदलाव किया है। अब जो लोग भी विदेश से आएंगे उनमें से कुछ विशेष परिस्थितियों में सात दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन से छूट दी गई है। 

अब वह पूरे 14 दिन में होम क्वारंटीन रह सकते हैं। इसमें गर्भवती महिला, किसी की मृत्यु में आने वाले, गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वांरटीन से छूट दी गई है। इसके अलावा कोई ऐसा व्यक्ति जो 10 साल से छोटे बच्चे का अभिभावक है तो उसे भी जिला प्रशासन छूट दे सकता है। 

यही नहीं विदेश यात्रा शुरू करने के 96 घंटे के अंदर का आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाण पत्र देने वालों को भी इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन से छूट दी जा सकती है। 

उन्होंने बताया कि ट्रेन या हवाई जहाज से किसी दूसरे राज्य से आते हैं और सात दिन बाद वापस नहीं जा रहे हैं तो उनके लिए 14 दिन होम क्वारंटीन का नियम है। यदि कोई प्रदेश का निवासी सरकारी कार्य या व्यवसायिक कार्य से प्रदेश के बाहर जाता है और पांच दिन के भीतर वापस लौट आता है तो उसमें कोरोना लक्षण विहीन होने पर किसी भी तरह के क्वारंटीन की जरूरत नहीं है। 

यदि उस व्यक्ति में लक्षण हैं तो उसे होम क्वारंटीन में रहकर जांच करानी होगी। यदि जांच में संक्रमित मिले तो वह व्यक्ति कोविड अस्पताल जाएंगे और नहीं हैं तो 14 दिन का होम क्वारंटीन रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed