फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up Yogi government gave big relief to power consumers

योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, 15 मई तक जमा किए जा सकेंगे बिल

Fri, 01 May 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 May 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Yogi government gave big relief to power consumers
फाइल फोटो
प्रदेश के बिजली उपभोक्ता अब 15 मई तक बिजली के बिल का भुगतान कर सकेंगे। सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 1 मार्च से 30 अप्रैल के बीच बनने वाले सभी बिलों की भुगतान की तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बृहस्पतिवार को बिजली बिल भुगतान की तिथि 15 मई तक बढ़ाने का एलान किया। सरकार के इस फैसले से जहां उपभोक्ताओं को देय तिथि तक भुगतान पर मिलने वाली एक प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा वहीं देर से भुगतान पर लगने वाले विलंब अधिभार से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आसान किस्त योजना भी 31 मई तक बढ़ी
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए ऊर्जा विभाग ने किसान आसान किस्त योजना भी 31 मई तक बढ़ा दी है। यह योजना 30 अप्रैल को समाप्त हो रही थी। निजी नलकूपों के बकाया बिलों का भुगतान आसान किस्तों में ब्याज माफी के साथ करने के लिए 1 फरवरी से यह योजना शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों का 31 जनवरी 2020 तक का ब्याज माफ किया जा रहा है। साथ ही किसानों को छह किस्तों में बिल का भुगतान करने की सुविधा दी गई है। 

इस योजना के तहत अब तक 3.66 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के कारण जो किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं उनकी सुविधा के लिए इस योजना की अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed