फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP (Uttar Pradesh) Latest News Updates Today: many new cases found on friday

यूपी में कोरोना LIVE: उत्तर प्रदेश में 116 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीज 2328, आगरा में फिर मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

Sat, 02 May 2020 12:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 May 2020 12:09 AM IST
सार

यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2328 पहुंच गई गई। अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in UP (Uttar Pradesh) Latest News Updates Today: many new cases found on friday
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 2328

विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 116 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2328 हो गई है। आगरा में एक बार फिर से दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। 

मथुरा में मिले कोरोना के आठ केस
मथुरा में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हो गया। यहां एक दिन में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है।

मेरठ में मिले नौ नए कोरोना संक्रमित
मेरठ में कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं, जबकि एक की मौत हो है। जिले में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 111 हो गई है।  

कानपुर में मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव 

कानपुर में लगातार हाॅटस्पॉट इलाकों में नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह जीएसवीएम की कोविड लैब में 207 सैंपल लगाए गए। जिसमें 10 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में मिले 13 नए संक्रमित 
फिरोजाबाद में शुक्रवार को 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक ही परिवार के 11 सदस्य हैं। अब जिले में कुल 122 संक्रमित हो गए हैं। फिरोजाबाद में दो मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 23 लोगों ने कोरोना से लड़ाई में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की जांच करने वाली बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब की छात्रा मिली संक्रमित
वाराणसी के आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच करने वाली टीम में शामिल एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे लैब को सील करा दिया गया है। साथ ही काम करने वाले सभी साथी सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

मेरठ के कारोबारी की दिल्ली में कोरोना से मौत
मेरठ के एक और व्यक्ति की शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। बताया गया कि वह पहले मेरठ के अस्पताल मे भर्ती था और उस समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मेरठ पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके परिवार और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी कर रही है। 

हाथरस के एक बुजुर्ग निकले कोरोना संक्रमित
हाथरस की घनी आबादी वाले इलाके गली सीखनापान निवासी 62 वर्षीय एक बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वह पिछले दिनों नोएडा में अपना उपचार कराने गए थे। आशंका है कि वहीं से वह संक्रमित हुए हैं। डीएम ने भी इसकी पुष्टि की है।

महोबा के जिला अस्पताल में दो स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि
महोबा के जिला अस्पताल में दो स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों कर्मचारियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसपी ने जिले के बैंकों को बंद करा दिया है। साथ ही गांधीनगर और भटीपुरा के मार्गों को सील कर दिया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तालाबंदी कर दी गई है।

मुरादाबाद में टमाटर व्यापारियों को काफी नुकसान
मुरादाबाद में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण टमाटर व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। टमाटर व्यापारी बादशाह ने बताया कि इस बार की स्थिति बहुत खराब है। मंडी में रोज़ माल लाते हैं लेकिन टमाटर की बिक्री नहीं होने की वजह से टमाटर सड़ रहे हैं। जिससे हमें लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। 




लॉकडाउन के कारण प्रदूषण कम हुआ और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी गिरी: केशरवानी
प्रयागराज के वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.एन. केशरवानी ने कहा कि मार्च-अप्रैल में सांस के मरीज़ों की तकलीफ अक्सर बढ़ जाती है क्योंकि मौसम में बदलाव होता है। लेकिन जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है लोगों का आवागमन और प्रदूषण कम हुआ और इस मौसम में जो बहुत ज्यादा सर्दी-जुकाम हुआ करता था वो कम हुए हैं। 
 
बांदा में तीन और लोगों में कोरोना, संक्रमितों की संख्या सात हुई
बांदा में शुक्रवार को दो युवक और एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। 75 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें से 72 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बांदा में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। एक्टिव केस चार हैं।

30 लाख श्रमिक वर्ग को आज दूसरी बार भरण पोषण भत्ता की राशि जारी कर रहे हैं: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार ने यहां पर निर्माण श्रमिकों, रोज कमाने वाले- ठेली, खोमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा,कुली, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों-धोबी,मिस्त्री, मोची, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि के लिए भरण-पोषण भत्ता देने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक ऐसे 30 लाख निर्माण श्रमिकों के साथ अन्य सभी श्रमिकों को ये सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज हम एक बार फिर से अपने 30 लाख श्रमिक वर्ग को दूसरी बार भरण पोषण भत्ता की राशि जारी कर रहे हैं।

आगरा में आज 22 नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को 22 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या कुल 501 पहुंच गई है। शुक्रवार को केजीएमयू से आई रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है। एसएन मेडिकल कालेज और जालमा संस्थान की रिपोर्ट आना बाकी है।

सहारनपुर में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह को पांच और नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 172 हो गई है। 


वाराणसी और भदोही में मिले दो कोरोना संक्रमित
वाराणसी और भदोही जिले में शुक्रवार को 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक भदोही में मुंबई से आया युवक है जिसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया है और इसके परिवार के सभी सदस्यों को भदोही के एमबीएस अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। दूसरी कोरोना पॉजिटिव आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब की छात्रा है। यह वाराणसी के हॉटस्पॉट इलाके पितरकुंडा की निवासी है। अब बीएचयू में कोरोना जांच ठप है और तीन दिन लखनऊ के केजीएमयू में होगी।

यूपी में गुरुवार को 89 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे
यूपी में गुरुवार को 89 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इसमें आगरा में सबसे ज्यादा 46 मरीज मिले थे, जिसके बाद वहां मरीजों की संख्या बढ़कर 479 हो गई। गुरुवार तक अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2230 हो गई थी। 41 मरीजों को ठीक होने के कारण डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 551 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। अमरोहा, आगरा बरेली व गाजियाबाद में एक-एक मौत हुई है। प्रदेश में मृतकों की संख्या 43 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed