Coronavirus Lockdown in UP Live Updates: 15 जिलों के हॉटस्पॉट सील, बुधवार को मिले 40 नए मामले, अब तक 388 संक्रमित
{"_id":"5e8d54328ebc3e72ba312ff7","slug":"coronavirus-in-up-uttar-pradesh-coronavirus-in-uttar-pradesh-up-live-update-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Lockdown in UP Live Updates: 15 जिलों के हॉटस्पॉट सील, बुधवार को मिले 40 नए मामले, अब तक 388 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 09 Apr 2020 03:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:00 AM IST
खास बातें
यूपी में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट्स को सील कर दिया है। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 388 हो चुकी है। बुधवार को 40 नए केस मिले। पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:53 AM, 09-Apr-2020
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में हॉटस्पॉट सील कर दिये गए हैं। प्रदेश में बुधवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 388 तक पहुंच गई है।
10:16 PM, 08-Apr-2020
कानपुर में इन मस्जिदों और इलाकों को किया गया सील
हलीम मुस्लिम स्कूल चमनगंजहुमायूं मस्जिद कर्नलगंज
हाजी इनायत मस्जिद कुली बाजार
शेख लालमन मस्जिद कुली बाजार
हाता वाली मस्जिद कुली बाजार
खैर मस्जिद मछरिया नौबस्ता
नसीमाबाद मस्जिद मछरिया नौबस्ता
मदरसा हिदायतुल्लाह मछरिया नौबस्ता
सुफ्फा मस्जिद बाबूपुरवा
बिलाल मस्जिद मुंशी पुरवा बाबूपुरवा
काजियानी मस्जिद घाटमपुर
रहमानिया मस्जिद घाटमपुर
बड़ी मस्जिद बरीपाल सजेती
विज्ञापन
09:42 PM, 08-Apr-2020
बागपत में दो और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव
बागपत में दो और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक पांच केस मिल चुके हैं। सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया है।09:08 PM, 08-Apr-2020
मुजफ्फरनगर की महिला नोएडा में मिली कोरोना संक्रमित
मुजफ्फरनगर जनपद के एक कस्बा निवासी महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला का नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है, वहीं पर प्राइवेट लैब से कोरोना की जांच कराई। नोएडा प्रशासन ने इसकी जानकारी मुजफ्फरनगर के अधिकारियों को दी है। यह जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।
08:40 PM, 08-Apr-2020
नोएडा के ये इलाके होंगे सील
नोएडा सेक्टर 11हाइड पार्क सेक्टर-78
सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 74
लोटस बोलवार्ड सेक्टर-100
एल्फा-1 ग्रेटर नोएडा
निराला ग्रीन शीर सेक्टर-2
ग्रेटर नोएडा एंड पटवारी विलेज
लॉजिक्स ब्लूसम काउंटी सेक्टर-137
पारस टीयरा सेक्टर-137 नोएडा एंड वाजीपुर
एटीएस डॉल्क जेटा-1 ग्रेटर नोएडा
ऐस गोल्फ शीर सोसाइटी सेक्टर-150
सेक्टर 27-28
महक रेजिडेंसी, ग्रेटर नोएडा
जेपी विशटाउन सेक्टर-128,
सेक्टर-44
विलेज-विस्नोई पोस्ट-दुजाना दादरी, सेक्टर-37
विलेज-घोड़ी बछेड़ा, चौड़ा गांव सेक्टर-22
एमआई ओमिक्रॉन-3 ग्रेटर नोएडा
पाम ओलंपिया गौर सिटी-2, सेक्टर 16
ग्रैंड ओमेक्स सेक्टर-93बी, सेक्टर-5
8 जेजे कॉलोनी और डिजाइनर पार्क सेक्टर-62
07:08 PM, 08-Apr-2020
यूपी में मंत्रियों-विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों व विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती करने के साथ ही अगले एक वर्ष के लिए विधायक निधि खत्म करने का फैसला लिया है। 2020-21 की विधायक निधि का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:38 PM, 08-Apr-2020
महराजगंज में चिन्हित हॉटस्पॉट
महराजगंज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करते हुए कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया खुर्द तथा पुरंदरपुर थाना क्षत्र के विशुनपुर कुर्थिया व विशुनपुर फुलवरिया को पूरी तरह सील किया गया है।
06:36 PM, 08-Apr-2020
कानपुर के 13 इलाके हॉटस्पॉट के तौर पर हुए चिन्हित
कानपुर में सात थाना क्षेत्रों के 13 इलाके आज रात 12 बजे से पूरी तरह से सील कर दिए जाएंगे। जिसमें थाना चमनगंज में हलीम स्कूल का क्षेत्र सील किया जाएगा। थाना नौबस्ता में खैर मस्जिद, नसीमाबाद मस्जिद और मदरसा हिदायतउल्ला के क्षेत्र को सील किया जाएगा। थाना कर्नलगंज में हुमायूं मस्जिद का इलाका सील किया जाएगा। थाना बाबू पुरवा में सोफा मस्जिद और मुंशी पुरवा मस्जिद इलाके को सील किया जाएगा। थाना घाटमपुर में कजियानी मस्जिद और सजेती में बड़ी मस्जिद बरीपाल के इलाके को सील किया जाएगा। थाना अनवरगंज में हाजी इनायत मस्जिद, शेख लल्लन मस्जिद और हाता वाली मस्जिद के इलाके को सील किया जाएगा। घाटमपुर की रहमानिया मस्जिद के क्षेत्र को भी आज रात 12 बजे पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में न कोई आ सकेगा और न कोई जा सकेगा। इन सभी इलाकों में जरूरत के सभी सामानों की अपूर्ति प्रशासन की ओर से घर पर ही की जाएगी।
06:36 PM, 08-Apr-2020
मेरठ के सात प्रमुख हॉटस्पॉट
मेरठ शहर के सात प्रमुख हॉटस्पॉट के साथ मवाना, सरधना, फलावदा, किठौर, सरूरपुर, परीक्षितगढ, ब्लॉक भी शामिल किए गए हैं।हॉटस्पॉट थानाक्षेत्र
शास्त्री नगर सेक्टर-13 नौचंदी
सराय बहलीम कोतवाली
हुमायूं नगर खरखौदा/लिसाड़ी गेट
हरनाम दास रोड सिविल लाइन
सूर्य नगर सिविल लाइन
मदीना मस्जिद, आजाद नगर कॉलोनी सरधना
ग्राम महलका तहसील मवाना फलावदा
अराफात वाली मस्जिद, मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना
छप्पर वाली मस्जिद, मोहल्ला मुन्नालाल मवाना
एएस. डिग्री कॉलेज मोहल्ला बड़ा महादेव मवाना
कस्बा खिवाई, तहसील सरधना सरूरपुर
06:30 PM, 08-Apr-2020