फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up only ward sealed after cavid patient found in private hospitals

निजी अस्पतालों में कोविड मरीज मिला तो सिर्फ वार्ड होगा सील, शासन ने जारी की गाइडलाइन

Wed, 13 May 2020 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 May 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up only ward sealed after cavid patient found in private hospitals
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : ANI
प्रदेश के नॉन कोविड अस्पतालों में यदि कोई कोविड-19 संक्रमित मिला तो पूरा अस्पताल नहीं सिर्फ वार्ड ही सील किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


यदि किसी नान कोविड प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलता है तो वहां का प्रबंधन तुरंत सीएमओ को जानकारी देगा। एंबुलेंस से उन्हें कोविड-19 अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद के अनुसार अस्पताल में पाए गए संक्रमित मरीज के आस-पास के मरीजों को हाईरिस्क ग्रुप में रखते हुए तुरंत आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। पांच दिन की निगरानी के बाद इन मरीजों की कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाए। यदि इस दौरान मरीज में कोरोना के लक्षण मिले तो फिर से उनकी जांच कराई जाएगी। वार्ड के अन्य मरीजों को लो रिस्क कांटेक्ट मानकर निगरानी में रखा जाएगा। 
Trending Videos

हाईरिस्क वाले मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो सभी को छुट्टी दे दी जाएगी। यही व्यवस्था डॉक्टर व अन्य स्टाफ के लिए होगी। इस दौरान वार्ड को बंद करके दो बार उसका सैनिटाइजेशन किया जाएगा। 

सभी उपकरण भी सैनिटाइज कराए जाएंगे। निजी अस्पतालों व सरकारी अस्पतालों से कहा गया है कि वह ऐसे मरीजों को ही भर्ती करें, जिनका इलाज घर पर संभव नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed