फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP new cases found and latest updates in hindi uttar pradesh news

यूपी में कोरोना LIVE: 163 नए मरीज मिले, अब प्रदेश में कुल 3373 संक्रमित, डिस्चार्ज दर में सुधार

Sun, 10 May 2020 12:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 May 2020 12:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अब जालौन में 13 और कन्नौज तथा गोरखपुर में एक-एक संक्रमित मिला है जिसके बाद मरीजों की संख्या 3373 हो गई है। प्रदेश में मरीजों की डिस्चार्ज दर भी सुधार दर्ज किया गया है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट-

विज्ञापन
Coronavirus in UP new cases found and latest updates in hindi uttar pradesh news
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में राहत 1800 एक्टिव मरीज बचे, 1499 डिस्चार्ज
विज्ञापन

कोरोना महामारी काल में प्रदेश में शनिवार को 163 नए मरीज मिलने के बावजूद एक राहत भरी खबर है। इस समय मरीजों की कुल संख्या 3373 में से 1800 एक्टिव पॉजिटिव ही बचे हैं। 1499 को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

आगरा में 37 नए मरीज मिले, अब 743 
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को 37 नए मरीजों में मिले हैं। दो हॉटस्पॉट बढ़ाकर 44 कर दिए गए हैं। अब तक 9196 सैम्पल लिए जा चुके हैं। कुल 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। मृतकों की संख्या 24 है। हालांकि डीएम ने 21 की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


मेरठ में मिले 21 नए कोरोना संक्रमित
मेरठ में शनिवार को 21 कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं। मृतक राजेश का इलाज करने वाले फिजिशियन भी कोरोना पॉजिटिव निकले। अब जनपद में मरीजों की संख्या 230 हो गई है। इनमें 65 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली में मिले दो नए कोरोना संक्रमित
शामली जनपद में भी शनिवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में अब तक 22 केस मिल चुके हैं। इनमें 18 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि चार मरीजों का इलाज चल रहा है।

मथुरा में सात ने कोरोना संक्रमित
मथुरा में देर शाम कोसी निवासी डॉक्टर दंपति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दोपहर में 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इस तरह शनिवार को कुल 7 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 47 हो गई है।

फिरोजाबाद में मिले कोरोना के चार नए संक्रमित
फिरोजाबाद में शनिवार को कोरोना वायरस के चार और नए केस मिले। इनमें से एक आठ वर्षीय बालिका भी शामिल है। जिले में अब तक 178 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

मेरठ में कोरोना से 13वीं मौत
मेरठ में शनिवार को विधायक रफीक अंसारी के फूफा अयूब अंसारी (70 वर्ष) की भी कोरोना से मौत हो गई। अब मेरठ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।

प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 43 प्रतिशत के आसपास
उत्तरप्रदेश में फिलहाल कोरोना के 1800 सक्रिय मरीज हैं, इन सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में रिकवरी रेट देश के रिवकरी रेट से काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 1399 कोविड-19 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 30 प्रतिशत है जबकि यूपी में यह दर 43 प्रतिशत के आसपास है।
 


नोएडा में मिले दो कोरोना संक्रमित
गौतमबुद्धनगर जिले में शनिवार को 100 लोगों के कोविड-19 टेस्ट के रिपोर्ट्स आए। इनमें से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 98 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। अब जिले में मरीजों की संख्या 216 हो चुकी है।

फर्रुखाबाद जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला आया सामने
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। शमसाबाद कस्बा के मोहल्ला मीरादरवाजा निवासी युवक मुंबई में एक शॉपिंग स्टोर में काम करता था। वह 7 मई को टेंपो से वापस आया था। शनिवार को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बस्ती जिले में मिले 6 नए कोरोना संक्रमित
बस्ती जिले में 6 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टी बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने की है।

आगरा केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता कोरोना संक्रमित कैदी की मौत
आगरा केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता कोरोना संक्रमित कैदी ने शनिवार को दम तोड़ दिया। शहर में यह 24वीं मौत है। संक्रमित कैदी का इलाज एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

बरेली: निजी लैब की जांच में युवक मिला कोरोना पॉजिटिव
बरेली के सीबीगंज के महेशपुरा निवासी एक ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 6 मई को एक प्राइवेट लैब में युवक का सैंपल लिया गया था। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के एक अस्पताल में इलाज के लिए आया था। जहां से कोरोना जांच कराने के बाद ही इलाज कराने का आश्वासन दिया गया था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक 21 मार्च से बाहर नहीं गया था। कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेट किया जा रहा है। 

जालौन में एक पुलिसकर्मी समेत 13 नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामलि है। 13 कोरोना मरीजों के बढ़ने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में 5 कालपी नगर के, 4 मरीज कृष्णा नगर उरई के, 2 व्यक्ति तिलक नगर के, 1 व्यक्ति डाइलिसिस का मरीज एवं 1 पुलिसकर्मी शामिल है। जालौन में अब कुल संक्रमितों की संख्या 25 पहुंच गई है।

गोरखपुर में मिला कोरोना का चौथा केस
गोरखपुर जिले में कोरोना का चौथा केस मिला है। 23 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक बेलीपार के भरवल गांव का रहने वाला है। वह 5 मई को मुंबई से आया था। स्क्रीनिंग के बाद मुंबई से आने के कारण उसे डेंटल कॉलेज जिला में गीडा में क्वारन्टीन किया गया था। जहां से उसका सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी में भेजा गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

कन्नौज में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
कन्नौज में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या आठ हो ग है। इनमें छह मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि एक्टिव केस दो हैं।

शामली में हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस ने गश्त
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने हॉटस्पॉट इलाकों में गश्त की। लॉकडाउन में रोज की तरह सुबह राशन व अन्य जरूरी सामानों की दुकानें खुलीं।

सहारनपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के कटे चालान 
सहारनपुर में लॉकडाउन के तीसरे चरण में आज से शहर में मोबाइल कंपनियों के अधिकृत कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को खोला जाएगा। सुबह सात से 12 बजे तक इसकी इजाजत होगी। एक माह से भी अधिक समय से इन कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के बंद रहने से मोबाइल कारोबारी, कंपनियों के कर्मचारी और उपभोक्ता परेशान थे। वहीं,  राशन वितरण में तकनीकी बाधाओं से जूझ रहे लोगों की परेशानी देखते हुए ऐसे उपभोक्ताओं को अन्य विकल्प दिए गए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान और कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

पांच प्राइवेट लैब में भी कोविड-19 जांच की सुविधा
प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच के लिए पांच प्राइवेट लैब भी नेटवर्क से जुड़ गई हैं। आईसीएमआर ने डॉ. लाल पैथ लैब्स, पैथ काइंड डायग्नोस्टिक, आरएमएल मेहरोत्रा पैथोलॉजी, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, एसआरएल को भी कोविड-19 के नमूनों की जांच की अनुमति दी है। अब प्रदेश में 25 लैब में जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे पहले सरकारी व केंद्रीय संस्थान की 20 लैब में नमूनों की जांच हो रही थी।

पौने दो घंटे विलंब से गुजरात से बरेली पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
गुजरात के पालनपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पौने आठ बजे बरेली जंक्शन पहुंची। ट्रेन को पहले छह बजे बरेली पहुंचना था। ट्रेन को बरेली से ही वापस लौटना है। इसमें 1195 प्रवासी मजदूर बरेली आए हैं, जिन्हें जंक्शन के बाहर खड़ी रोडवेज बसों से आसपास के जिले बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुरखीरी भेजा जा रहा है। जंक्शन पर मेडिकल टीम ने इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। फिर इन्हें निशुल्क रूप से भोजन का पैकेट और पानी की बोतल देकर बसों में बैठाया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कासगंज पहुंचे 1200 से मजदूर
गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर शनिवार सुबह कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से 53 जिलों के मजदूर आए हैं। इन्हें रोडवेज की बसों से इनके जिलों के लिए रवाना किया जा रहा है।


प्रदेश में 114 नए मरीज, कुल 3214 संक्रमित
प्रदेश में शुक्रवार को 114 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं कुल मरीजों की संख्या 3214 हो गई थी। इनमें से 1387 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अस्पतालों में 1761 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 66 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी 137 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, पांच मरीजों की मौत हो गई है। इनमें दो मेरठ में, जबकि एक-एक मौत नोएडा, फिरोजाबाद व झांसी में हुई। नोएडा में कोरोना से पहली मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed