{"_id":"5f5b55858ebc3e213e2ca099","slug":"coronavirus-in-up-latest-updates-67321-active-cases-7217980-samples-tested-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 67,321 हुए एक्टिव मामले, अब बिना प्रिस्क्रिप्शन भी करा सकेंगे कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 67,321 हुए एक्टिव मामले, अब बिना प्रिस्क्रिप्शन भी करा सकेंगे कोरोना जांच
Fri, 11 Sep 2020 04:16 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 11 Sep 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : ANI
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,321 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,27,442 हो गई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के आरटी-पीसीआर लैब में कल 50,076 टेस्ट किए गए। गुरुवार को प्रदेश में कुल 1,50,652 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 72,17,980 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 4.14 प्रतिशत है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 34,920 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,44,147 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 109,227 की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं यूपी अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी गुणवत्ता से करने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवम् अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास पंचायती राज को लखनऊ के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर आयुक्त के साथ बैठकर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब ऑन डिमांड भी कोविड टेस्ट कराया जा सकता है यानी डॉक्टर प्रिसक्रिप्शन के बिना भी अब कोविड टेस्ट कराया जा सकता है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 20000 हो गई है। जिनमें लगभग 16,20,000 मकान चिन्हित हैं, 93,31,000 लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 49,508 है।