फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus in UP latest update in hindi new positive cases and live news

यूपी में कोरोना LIVE: लगातार दूसरे दिन मरीजों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 208 नए संक्रमित, अब 4464 पॉजिटिव

Mon, 18 May 2020 12:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 May 2020 12:47 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हापुड़ में 10, लखीमपुर खीरी में डॉक्टर समेत 10, रामपुर में आठ, सिद्धार्थनगर में 7, मुरादाबाद में 7, गाजीपुर में सात, बस्ती में चार, हरदोई में चार, शाहजहांपुर में दो, कुशीनगर में दो, मिर्जापुर, भदोही और मऊ में एक-एक केस मिला है। जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या 4464 हो गई है।-यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट

विज्ञापन
Coronavirus in UP latest update in hindi new positive cases and live news
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश में 208 नए कोरोना पॉजिटिव, 195 डिस्चार्ज
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। रविवार को 208 नए मरीज सामने आए। इसी के साथ कुल कोविड पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 4464 हो गई। रविवार को 195 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1716 है। आठ मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है।  

आगरा में मिले चार नए कोरोना संक्रमित
आगरा में रविवार को चार और नए केस मिले। अब संक्रमितों की संख्या 807 हो गई है। एक संक्रमित की मौत के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे मृतकों की संख्या 28 हो गई। 46 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक 547 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
विज्ञापन


मेरठ में मिले सात नए कोरोना संक्रमित
मेरठ जिले में रविवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए। अब जनपद में कुल केस 327 हो गए|

अलीगढ़ में मिले दो कोरोना संक्रमित
अलीगढ़ जिले में आज भी दो पॉजिटिव केस मिले हैं। दोनों ऊपरकोट इलाके से हैं।

कासगंज में मिले दो कोरोना संंक्रमित
कासगंज में दो और कोरोना संक्रमित मिले। ये दोनों 14 मई को मुंबई से आए थे। इन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। रविवार शाम को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में अब तक नौ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें तीन ठीक हो गए हैं। इस तरह छह सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत में मिले सात नए कोरोना संक्रमित
पीलीभीत में रविवार कोरोना संक्रमण के सात नए मामले समाने आए हैं। ये सभी संक्रमित मुंबई से वापस लौटे थे। एक साथ सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है। जिले में अब तक 13 मरीज मिल चुके हैं। 

शाहजहांपुर में मिले 2 कोरोना संक्रमित
शाहजहांपुर में रविवार को 16 कोरोना पॉजिटिव होने की सूची वायरल हुई है। हालांकि प्रशासन ने सिर्फ दो की पुष्टि की है, जो खुदागंज के गांव जलालपुर के हैं और मुंबई से लौटे हेयर ड्रेसर हैं।

औरैया में दो और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव
यूपी के औरैया जिले में रविवार को दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या दस पहुंच गई है। दोनों महिला संक्रमित मरीजों को तिर्वा कन्नौज भेजने की तैयारी की जा रही है। औरैया जिले में अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

कानपुर में 17 दिन के मासूम समेत तीन और लोगों में कोरोना
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 316 हो गई है।

16.5 लाख लोग अब तक यूपी में आ चुके हैंः मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
कल तक 15 लाख लोग यूपी में आए थे, कल एक दिन में 1.5 लाख से ज्यादा लोग यूपी में आए हैं, कुल मिलाकर 16.5 लाख से ज्यादा लोग अभी तक राज्य में आए हैं :उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
 


आगराः 42 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज होकर लैटे घर
आगरा में कोरोना संक्रमण के बीच आई राहत की खबर, 42 कोरोना संक्रमित मरीज निगेटिव होकर हुए डिस्चार्ज। कुल 803 के आंकड़े में 543 मरीज हुए डिस्चार्ज। आगरा में तेजी से बढ़ रहा है ठीक होने का आंकड़ा।

गाजियाबाद में मिले 6 नए कोरोना संक्रमित
रविवार को 190 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है, जिनमें छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से खोड़ा, विजय नगर, भौपुरा, डासना, लोनी व अर्थला की महिला है। एक मरीज की दिल्ली में जांच हुई है। 5 मरीजों को ईसाई राजेंद्र नगर में भर्ती किया जा रहा जबकि एक दिल्ली में भर्ती किया गया है।

मुरादाबाद में 7 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
मुरादाबाद में 7 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें एक नगर निगम कर्मचारी भी है। 2 मुंबई से यात्रा करके लौटे व्यक्ति हैं। चार पुराने संक्रमित लोगों के संपर्क में आये व्यक्ति हैं। इसके साथ मुरादाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है। अब तक 9 लोग कोरोना वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं।

मिर्जापुर, भदोही और मऊ में एक-एक केस मिला
यूपी के मिर्जापुर में एक नया संक्रमित मिला है। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। भदोही में भी एक केस मिला है। जिसके बाद जनपद में अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें तीन ठीक हो गए हैं। इसके अलावा मऊ में एक और संक्रमित मिला है। जिसके बाद जिले में चार पॉजिटिव केस हो गए हैं।

गाजीपुर में सात नए केस मिले
रोजाना पूर्वांचल के जिलों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को गाजीपुर जिले में कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए हैं। जिसके बाद गाजीपुर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब 34 हो गई है। जिसमें छह ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस अब 28 बचे हैं। 

हापुड़ में मिले 10 नए मरीज
हापुड़ में रविवार को 10 और नए कोरोना के मरीजों की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 पहुंच गई है। इनमें से 37 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार देर रात प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुईं। इनमें से आठ मरीज मोहल्ला फूलगढ़ी और दो मरीज मोहल्ला शकरपुरी निवासी हैं। इनमें से कुछ लोग महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे। सभी एक ही परिवार के लोग हैं। कुछ दिनों पहले ही यह सभी मरीज वहां से अपने घर आए थे। 

शाहजहांपुर में दो और संक्रमित मिले
शाहजहांपुर जिले के खुदागंज के गांव जलालपुर में दो सगे भाइयों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों भाई कुछ दिन पहले मुंबई से लौटे थे। प्रशासन ने परिवार वालों को होम क्वारंटीन कर संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। गांव को भी सील करने की तैयारी की जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या पांच हो गई है।

रामपुर में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले
रामपुर जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी अहमदाबाद से आई श्रमिक एक्सप्रेस से आए थे। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है, जबकि इनमें से 42 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं।

सिद्धार्थनगर में 7, कुशीनगर में 2 और बस्ती में चार मिले कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के बस्ती और गोरखपुर मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार की सुबह आई रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में सात, कुशीनगर में दो, बस्ती में चार और देवरिया में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मंडलों के सात जिलों में अब 187 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से ज्यादातर ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। वहीं बस्ती में एक और संतकबीरनगर के दो लोगों की मौत हो चुकी है।

डॉक्टर सहित 10 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले
लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को आई 67 लोगो की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 9 प्रवासी मजदूर और एक क्वारंटीन सेंटर पर तैनात डॉक्टर भी शामिल है। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित गांवों को सील कर वहां सैनिटराइज कराना शुरू कर दिया है और इन गांवों में बसे लोगों की जांच करा रहे हैं।

हरदोई में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। चारों बाहर से जनपद आए थे। हरदोई में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। इनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15 एक्टिव केस हैं।

मथुरा में टूटा कामगारों के सब्र का बांध 
प्रवासी कामगारों का पैदल चलने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-आगरा हाइवे पर हजारों मजदूर पैदल चल रहे हैं। रविवार सुबह कामगारों के सब्र का बांध टूट गया। मथुरा में थाना फरह क्षेत्र में मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगाकर आक्रोश व्यक्त किया और हंगामा किया। झाड़ियों में आग लगाई गई।

सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों ने किया हाइवे जाम
सहारनपुर में प्रवासी मजदूर रविवार सुबह बड़ी तादाद में सड़क पर उतर आए। सड़क जाम कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस पर सैकड़ों मजदूर भारी पड़े तो आरएएफ को मौके पर बुलाया गया। प्रशासन-पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर डीआइजी उपेंद्र कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कामगारों को समझाने की कोशिश की जा रही हैं। 


प्रदेश में एक दिन में  203 मरीज आए सामने और 275 डिस्चार्ज, दोनों रिकॉर्ड
यूपी में शनिवार को एक दिन में अधिकतम 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकॉर्ड बन गया था। मई के पहले सप्ताह में 177 मरीज अधिकतम सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में अधिकतम 275 मरीज डिस्चार्ज होने का रिकॉर्ड प्रदेश में बन गया। प्रदेश में शनिवार तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4258 थी। हालांकि इनमें से एक्टिव मरीज 1713 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed