{"_id":"5eabaf128ebc3e904032dd43","slug":"coronavirus-in-up-chief-minister-yogi-adityanath-appealed-to-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैदल न आएं मजदूर, हर एक को घर पहुंचाएंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल न आएं मजदूर, हर एक को घर पहुंचाएंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया आग्रह
Fri, 01 May 2020 10:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों में रह रहे श्रमिकों से आग्रह किया कि वे पैदल न आएं, उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। सभी राज्यों से प्रदेश के श्रमिकों की पूरी सूची मांगी गई है।
श्रमिकों का मौजूदा राज्यों में ही स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। यह अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव गृह सभी राज्यों के अधिकारियों से बात कर कामगारों को लाने का फूलप्रूफ प्लान बनाएंगे।
पहले चरण में मध्य प्रदेश से 100 बसों से 3000 कामगार लाए जा रहे हैं, जबकि राज्य से 40 बसों से श्रमिकों को वहां भेजा जा रहा है। इसके लिए झांसी और प्रयागराज से बसें चलाई जा रही हैं। गुजरात सरकार से भी कामगारों को लाने पर बातचीत की जा रही है।

उत्तराखंड और राजस्थान में फंसे हजारों श्रमिकों की भी सूची मांगी गई है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि फिलहाल उन्हीं श्रमिकों को वापस लिया जाएगा जो संबंधित राज्य में क्वारंटीन सेंटर में हैं और 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं।
साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका हो। पूर्व में दिल्ली से लगभग चार लाख श्रमिकों को वापस लाया गया। इसके अलावा कोटा में फंसे 10,000 छात्रों को लाया जा चुका है।
साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका हो। पूर्व में दिल्ली से लगभग चार लाख श्रमिकों को वापस लाया गया। इसके अलावा कोटा में फंसे 10,000 छात्रों को लाया जा चुका है।