फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronation of Buddhi Lal Pasi will decide new political equations

Lucknow News: नए सियासी समीकरण तय करेगी बुद्धीलाल पासी की ताजपोशी

Fri, 15 Sep 2023 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Coronation of Buddhi Lal Pasi will decide new political equations
रायबरेली। नगर पालिका चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की तलाश पूरी हो गई है। भाजपा ने शुक्रवार को निवर्तमान महामंत्री बुद्धीलाल पासी को जिले की कमान सौंप दी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में बुद्धीलाल की ताजपोशी नए सियासी समीकरण तय करेगी। शांत स्वभाव और जुझारू कार्यकर्ता होने के चलते सबको एक साथ लेकर चलने की कला ही बुद्धीलाल को सबसे अलग करती है। यह पहला मौका है, जब रायबरेली में किसी दलित चेहरे पर भाजपा ने दांव लगाया है। केंद्र और प्रदेश में जब भाजपा सत्ता में आई, तब से दो बार बनाए गए जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर निवासी वर्ष 1980 से बुद्धीलाल पार्टी से जुड़े। चाहे फिर पार्टी को मजबूती देने का समय रहा हो या फिर पार्टी में खींचतान का समय रहा हो। हर समय यह पार्टी के साथ खड़े रहे। अमेठी के बाद वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी रायबरेली में भी कमल खिलाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। नगर पालिका के चुनाव में पार्टी को हार मिली तो नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए कशमकश शुरू हुई। वैसे तो जिलाध्यक्ष के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आए, लेकिन अंत में हाईकमान ने बुद्धीलाल पासी पर ही दांव लगाया।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकर बताते हैं कि एक तो बुद्धीलाल दलित चेहरा हैं, जिससे चुनाव में इस समाज का झुकाव पार्टी की तरफ होगा। माना जा रहा है कि संगठन के प्रति कर्मठ होने के चलते इनकी ताजपोशी से पार्टी में भी खींचतान नहीं होगी। वर्ष 2017 में प्रदेश में जब सत्ता आई तो पहली बार दिलीप यादव और दूसरी बार रामदेव पाल को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने पिछड़ा दांव खेला था, लेकिन इस बार के आगामी चुनाव में पार्टी ने दलित कार्ड खेला है। अब देखना ये है कि बुद्वीलाल की नई सियासी पारी पार्टी को कितना मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका चुनाव में दो खेमे में बंट गई थी पार्टी
नगर पालिका के चुनाव में बुद्धीलाल पासी को लेकर पार्टी दो खेमे में बंट गई थी। एक गुट बुद्धीलाल को चुनाव लड़ाना चाह रहा था, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा था। इसी खींचतान की वजह रही कि बुद्धीलाल को टिकट नहीं मिल पाया था। साथ ही पार्टी चुनाव भी हार गई थी। अब बुद्धीलाल का ओहदा बढ़ाते हुए उनकी जिलाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की गई है। माना जा रहा है कि पालिका में बुद्धीलाल को टिकट न मिलने के बाद दलितों की नाराजगी को दूर करने के लिए यह दांव चला गया है। बुद्धीलाल के लिए पार्टी में सामंजस्य बैठाकर और सबको साथ लेकर चलने के लिए चुनौती भी होगी।


संगठन को मजबूत बनाएंगे, जीतेंगे लोकसभा चुनाव
महराजगंज रोड स्थित पार्टी कार्यालय अटल भवन में मीडिया से बातचीत में नए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी इस बार पार्टी चुनाव जीतेगी। इस दौरान भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, विजय रस्तोगी, विजय वाजपेयी समेत अन्य पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed