फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No increase in seats at government medical colleges

यूपी: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नहीं बढ़ी सीटें, निजी ने बाजी मारी, छह नए निजी कॉलेजों को मिली मान्यता

Sat, 12 Sep 2026 11:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 12 Sep 2026 11:18 PM IST
सार

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों एवं उनमें मौजूद सीटों का ब्योरा जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस वर्ष किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें नहीं बढ़ी हैं। 

विज्ञापन
UP: No increase in seats at government medical colleges
यूपी में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की एक भी सीट नहीं बढ़ी हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 1200 सीटें बढ़ गई हैं। इसमें छह नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी गई है।

विज्ञापन


नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों एवं उनमें मौजूद सीटों का ब्योरा जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस वर्ष किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें नहीं बढ़ी हैं। पिछले वर्ष की तरह ही सरकारी क्षेत्र के 49 कॉलेजों में 5700 सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन


इसमें ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज नोएडा और वाराणसी की 50-50 सीटें शामिल हैं। निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों में 1200 सीटें बढ़कर कुल सीटों की संख्या 8700 हो गई है। इसमें छह नए कॉलेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छह निजी कॉलेजों में इस वर्ष से शुरू होगी पढ़ाई
नए मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की सीटें
फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज शिकोहाबाद 150
सरदार पटेल इंस्टीट्यूट लखनऊ 100
राधा गोविंद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस मेरठ 50
कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस 50
प्रसाद मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल उन्नाव 50
आरएसएस मेडिकल कॉलेज मथुरा 50


इन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ गई सीटें
कॉलेज बढ़ी सीटें  कुल सीटें
यूनाइटेड इंस्टीट्यूट, प्रयागराज 100 250
अजय संगाल इंस्टीट्यूट 50 250
हेरिटेज इंस्टीट्यूट 50 250
इंटीग्रल इंस्टीट्यूट 50 250
केएमसी मेडिकल कॉलेज  50 250
केएम मेडिकल कॉलेज 50 250
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज 50 250
नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट 100 250
प्रसाद मेडिकल साइंसेज 100 250
रामा मेडिकल कॉलेज 100 250
सिद्ध विनायक 20 200

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed