{"_id":"61cc896b59c82334a155776f","slug":"corona-virus-record-broken-in-december-after-june-25-patients-found-three-passengers-found-positive-at-airport-health-department-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : यूपी में 118 नए मरीज मिले, जून के बाद दिसंबर में टूटा रिकार्ड, 57 लाख को लगेगी बुस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : यूपी में 118 नए मरीज मिले, जून के बाद दिसंबर में टूटा रिकार्ड, 57 लाख को लगेगी बुस्टर डोज
Thu, 30 Dec 2021 12:49 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:49 AM IST
सार
अफसरों का कहना है पॉजिटिव आए 25 केस में 14 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। वहीं बीते पांच दिनों में 52 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 118 नए मरीज मिले हैं, जबकि 36 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 473 हो गई है। करीब साढ़े पांच माह बाद नए केस की संख्या एक दिन में सौ से अधिक मिली है। प्रदेश में संक्रमण की दर 0.058 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 200548 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 118 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें लखनऊ में सर्वाधिक 25 केस मिले हैं। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर में 21, गाजियाबाद में 13, मेरठ में सात, मथुरा में छह, प्रयागराज में पांच, आगरा में दो, मुरादाबाद में 11, वाराणसी में तीन, कानपुर नगर में दो, अलीगढ़ में दो, अमरोहा में तीन, उननाव में दो, बाराबंकी में एक, सोनभद्र में तीन, कानपुर देहात में एक, मुजफ्फरनगर एक, बरेली में एक, गोरखपुर में एक, झांसी में एक, महराजगंज में एक, चंदौली में एक, औरैया में एक, आजमगढ़ में एक, बहराइच में एक, फतेहपुर एक, हमीरपुर में एक मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कुल 92544963 सैंपल की जांच की गई है। पिछले 24 घंटे में 36 तथा अब तक कुल 1687778 लोग कोविड.19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 473 एक्टिव केस हैं। इसमें 99 गौतमबुद्ध नगर मे और 90 लखनऊ में हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना का कहर तेज हो रहा है। बुधवार को दिसंबर माह में सबसे अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। रिकार्ड तोड़ 25 मरीजों में कोरोना वॉयरस की पुष्टि हुई है। जबकि इससे पहले 19 जून को 26 कोरोना केस मिले थे। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अफसरों का कहना है पॉजिटिव आए 25 केस में 14 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। वहीं बीते पांच दिनों में 52 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ प्रवक्ता योगेश के मुताबिक, एयरपोर्ट पर जांच दौरान दुबई से वापस लौटे तीन यात्री पॉजिटिव मिले हैं। रेलवे, फ्लाइट व बस जरिए लखनऊ आए दस से अधिक यात्री पॉजिटिव आए हैं। जो दिल्ली, मुंबई समेत दूसरे राज्यो से वापस आए हैं। इन सभी का नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, पॉजिटिव आए सभी यात्री होम आईसोलेशन में हैं। 25 केस में करीब 14 केस की ट्रेवल हिस्टी मिली है।
एक परिवार के चार लोग पॉजिटिव
गोमतीनगर विस्तार स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिवार में पूर्व में एक सदस्य बाहर से आया था। जो जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव आया था। यह चारों कांटेक्ट ट्रेसिंग में पॉजिटिव आए है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में करीब आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसमें इंदिरा नगर, चिनहट, जानकीपुरम विस्तार, आलमबाग, अलीगंज, गोमती नगर व बीकेटी समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं। इनमें दो मरीजों की इलाज से पहले जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को एक संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पांच मरीज अस्पताल में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि मौजूदा समय में पांच मरीज अस्पताल में भर्ती है। जो किसी न किसी बीमारी का इलाज कराने आए थे। जांच दौरान वह पॉजिटिव आए। उन्हें आईसोलेशन में रखकर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकतर मरीज बिना लक्षण वाले सामने आ रहे हैं।
लगातार बढ़ रहा है टीकाकरण का ग्राफ
प्रदेश में 57 लाख लोगोंको बुस्टर डोज देने की तैयारी है। इसमें 37 लाख विभिन्न बीमारियों से पीड़ित एवं 20 लाख हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में 10 लाख हेल्थ वर्कर, 10 लाख फ्रंट लाइन वर्कर और 1.87 करोड़ लोग 60 साल से अधिक उम्र के हैं। इसमें 37 लाक विभिन्न बीमारियों से ग्रसित माने जा रहे हैं। इसी तरह 15 से 18 वर्ष की उम्र वालों की संख्या करीब 1.4 करोड़ है। इनका टीकाकरण नई गाइडलाइन के अनुसार होगा। इसी तरह नियमित टीकारण के तहत बुधवार को 11 लाख 27 हजार का टीकाकरण किया गया। अब कुल टीकाकरण 19 करोड़ 72 लाख 79 हजार हो गया है। इसमें पहला टीका लेने वालों की संख्या 12 करोड़ 64 लाख 22 हजार है। इसी तरह सात करोड़ आठ लाख लोगोंको दोनों डोज दी जा चुकी है।