{"_id":"5ea27738a4c8924bbc7b6c26","slug":"corona-virus-in-up-288-people-including-foreign-nationals-of-tabligi-jamaat-were-kept-in-temporary-jails","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी जेलों में रखे गए तब्लीगी जमात के विदेशी नागरिकों समेत 288, 12 महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी जेलों में रखे गए तब्लीगी जमात के विदेशी नागरिकों समेत 288, 12 महिलाएं भी शामिल
Fri, 24 Apr 2020 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाक डाउन के दौरान गिरफ्तार होने वाले तबलीगी जमात व अन्य ऐसे लोग जिनके संक्रमित होने का अंदेशा है को प्रदेश के 34 जिलों में बनाई गई अस्थायी जेलों में रखा गया है।
इनमें 132 भारतीय व 156 विदेशी नागरिकों समेत कुल 288 लोग रखे गए हैं। जो जमाती इन अस्थायी जेलों में रखे गए हैं उनमें सूडान, फ्रांस, माली, मोरक्को, इंडोनेशिया, थाईलैंड, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, मलेशिया, सऊदी अरब, सीरिया, फिलिस्तीन, नेपाल और बंगलादेश के नागरिक शामिल हैं।
जिन विदेशी नागरिकों को इन अस्थायी जेलों में रखा गया है उनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। महिला बंदी लखनऊ (4) व बुलंदशहर (8) में बनी अस्थायी जेलों में हैं। हालांकि 34 जिलों में अस्थायी जेल बनाई गई हैं पर इनमें से सिर्फ नौ जिलों (लखनऊ, बिजनौर, जौनपुर, सुल्तानपुर, सहारनपुर, भदोही, बुलंदशहर, प्रयागराज व सीतापुर) में बनी अस्थायी जेलों में ही विदेशी नागरिकों को बदियों को रखा गया है।
विज्ञापन
इन अस्थायी जेलों में कारागार विभाग के साथ ही संबंधित जिले की पुलिस के साथ प्रशानिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सभी जिलों में अस्थायी जेलों के इर्द-गिर्द पुलिस की तैनाती की गई है और स्थानीय अभिसूचना इकाई के सदस्यों को तैनात किया गया है। कारागार विभाग के महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि सबसे अधिक 65 (54 विदेशी व 11 भारतीय) लोगों को सहारनपुर में रखा गया है।
कारागार विभाग के जन सम्पर्क अधिकारी संतोष वर्मा ने कहा कि अभी तक इन अस्थायी जेलों में रखे गए लोगों में से किसी के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी बंदी चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
कारागार विभाग के जन सम्पर्क अधिकारी संतोष वर्मा ने कहा कि अभी तक इन अस्थायी जेलों में रखे गए लोगों में से किसी के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी बंदी चिकित्सकों की निगरानी में हैं।