{"_id":"5ea3d7f20dda84314b049fc7","slug":"corona-virus-in-up-0-8-percent-reduction-in-gpf-interest-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएफ ब्याज दर में 0.8 प्रतिशत की बड़ी कटौती, 7.9 से घटाकर सीधे 7.1 प्रतिशत करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएफ ब्याज दर में 0.8 प्रतिशत की बड़ी कटौती, 7.9 से घटाकर सीधे 7.1 प्रतिशत करने का आदेश
Sat, 25 Apr 2020 11:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी का असर सामने आने लगा है। शासन ने जीपीएफ व पीपीएफ की ब्याज दरों में बड़ी कटौती की है। एक अप्रैल से 30 जून की तिमाही के लिए ब्याज दर में एकमुश्त 0.8 प्रतिशत की कटौती की गई है।
एक जनवरी से 31 मार्च 2020 की तिमाही में जीपीएफ व पीपीएफ की ब्याज दर 7.9 प्रतिशत थी। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने एक अप्रैल से 30 जून की तिमाही के लिए ब्याज दर 7.1 प्रतिशत किए जाने का एलान किया है।
एक अप्रैल 2019 से 30 जून 2019 तक ब्याज दर 8 प्रतिशत हुआ करती थी। इसके बाद एक जुलाई 2019 से ब्याज दर में 0.1 प्रतिशत की कटौती की गई जो 31 मार्च 2020 तक लागू रही। अब एकमुश्त 0.8 प्रतिशत की कटौती कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक अप्रैल से 30 जून तक ब्याज दर 7.1 प्रतिशत रहेगी।