Coronavirus in UP Live Updates: यूपी में आज मिले कोरोना वायरस के सात नए मरीज, संख्या हुई 103
{"_id":"5e82b7cc8ebc3e775439156f","slug":"corona-virus-in-india-hindi-news-live-updates-of-uttar-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: यूपी में आज मिले कोरोना वायरस के सात नए मरीज, संख्या हुई 103","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 31 Mar 2020 10:35 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:35 PM IST
खास बातें
यूपी में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए केस मिले हैं। जिसमें से पांच बरेली के, एक नोएडा व एक गाजियाबाद का है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट-
विज्ञापन
लखनऊ में मिले विदेशी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:34 PM, 31-Mar-2020
निजामुद्दीन मरकज से देवबंद में पांच कश्मीरियों के पहुंचने की सूचना से हड़कंप
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज से पांच कश्मीरियों के देवबंद पहुंचने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि ये लोग चार दिनों तक रशीदिया मस्जिद में रुके थे।दिल्ली मरकज में जमातियों के कोरोना संक्रमित होने पर जहां हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। वहीं इसको लेकर धार्मिक स्थलों की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। इसी बीच जानकारी प्राप्त हुई है कि दिल्ली मरकज से पांच कश्मीरी आठ मार्च को देवबंद आए थे और वे मस्जिद रशीदिया में ठहरे थे। यहां से सभी लोग चार दिन बाद यानी 11 मार्च को कश्मीर चले गए थे, जहां इनमें शामिल अरशद नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद दिल्ली मरकज में जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मची हुई है। मंगलवार को अधिकारी जमात के लोगों की तलाश में रशीदिया मस्जिद पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं मिला, कुछ पुराने छात्र ही मौजूद मिले। मरकज से देवबंद पहुंचे कश्मीरी लोगों के संबंध में एसडीएम देवेंद्र पांडेय का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।10:07 PM, 31-Mar-2020
कोरोना: नौ इंडोनेशिया समेत 11 लोगों को जांच के लिए भेजा अस्पताल
मेरठ जनपद में सरधना की आजाद नगर मस्जिद में इंडोनेशिया से आए जमात में शामिल लोगों को जांच के लिए सुभारती मेडिकल अस्पताल में भेजा गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी को एंबुलेंस के द्वारा मेरठ के लिए भिजवाया गया है। बताया गया कि इनमें नौ इंडोनेशिया व दो सरधना के लोग शामिल शामिल हैं।बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ये सभी लोग सरधना की आजाद नगर मस्जिद में रुके हुए थे। मंगलवार को सभी को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
09:28 PM, 31-Mar-2020
24 तबलीगी जमातियों का लिया गया सैंपल
झांसी में तीन अलग-अलग जगहों पर रुके 24 तबलीगी जमातियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इनमें पांच महिलाएं हैं। इनमें पश्चिम बंगाल के 10 , उत्तराखंड के 7 और दिल्ली के 6 जमाती हैं। बताया गया कि ये लोग पिछले डेढ़ माह से झांसी में ही थे। एलआईयू को मिले इनपुट के बाद मंगलवार को पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर सैंपल लिया। साथ ही सभी कोक्वारंटीन कर दिया गया है।08:35 PM, 31-Mar-2020
यूपी में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए केस
यूपी में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए केस मिले हैं। जिसमें से पांच बरेली के, एक नोएडा व एक गाजियाबाद का है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है। हालांकि, एक दिन पहले सोमवार को 15 नए मरीज मिलने से शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। सोमवार को मिले मरीजों में सात नोएडा के, पांच मेरठ के और एक-एक मरीज आगरा, लखनऊ व बुलंदशहर के थे।प्रदेश के कुल 103 मरीजों में नोएडा के सबसे ज्यादा 39 व मेरठ के 19 मरीज हैं। इसके अलावा आगरा के 11, लखनऊ के 9, गाजियाबाद के 8, बरेली के छह, पीलीभीत-वाराणसी के दो-दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है।
07:33 PM, 31-Mar-2020
कोरोना वायरस: मेरठ के लिए अच्छी खबर, आज 19 सैंपल्स की हुई जांच, सभी आई नेगेटिव
मेरठ के लिए आज अच्छी खबर है। लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या मंगलवार को ठहर गई। शहर में आज 19 सैंपल्स की जांच हुई जो कि सभी नेगेटिव पाई गई हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि इससे पहले मेरठ में 19 लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी हैं। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया हुआ है। जहां उनका उचपार किया जा रहा है।मेरठ में अब तक 128 जांच हुई हैं। इनमें से 19 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 109 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। हालांकि मंगलवार को सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है।06:06 PM, 31-Mar-2020
झांसी: अमर उजाला फाउंडेशन ने वितरित की जरूरतमंद लोगों को राशन किट
मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डेढ़ सौ जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में पांच किलो आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, प्याज, मसाले थे। वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। साथ ही थर्मल थर्मामीटर से राशन किट लेने आए सभी लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:24 PM, 31-Mar-2020
शिविर से 49 लोग भागे
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गगन स्कूल में बनाए गए शिविर से सोमवार की रात सभी 49 लोग भाग निकले। यह दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद से यहां पहुंचे थे। पुलिस ने सभी को इस शिविर में रोका था। खास बात यह है कि स्कूल के दो चौकीदार समेत पुलिस का पहरा था, फिर भी यह लापरवाही हुई। भागे लोगों में अधिकतर बरेली औरंगाबाद, गोरखपुर, फर्रुखाबाद, आंबेडकरनगर, आजमगढ़ और फतेहपुर के निवासी थे। रात में यह सभी किस तरह और कैसे भागे यह कोई नहीं बता रहा। आज दिन में ढाई बजे तक स्कूल में सिर्फ दो चौकीदार ही थे।
03:03 PM, 31-Mar-2020
दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल थे संभल के 20 लोग
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के स्वास्थ्य विभाग को इनपुट मिला है कि दिल्ली की जिस तबलीगी जमात में बड़ी संख्या में लोग कोरोना आशंकित मिले हैं उसमें 20 लोग संभल के भी शामिल थे। इसके बाद जिले भर के चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को इन्हें ट्रैक करने के लिए सक्रिय किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि हम सतर्क हैं और जल्दी ही उन लोगों को तलाश लिया जाएगा।02:53 PM, 31-Mar-2020
मेरठ में मौलाना के घर से पकड़ाए 14 जमाती
इंटेलिजेंस के इनपुट पर मेरठ पुलिस ने 14 जमाती पकड़े हैं। ये जमाती देहात क्षेत्र के कांशी में एक मौलाना के घर पर ठहरे हुए थे। ये सभी नेपाल, महाराष्ट्र व बिहार के निवासी हैं।02:10 PM, 31-Mar-2020