{"_id":"5ffd89b9176c50517b4c5d51","slug":"corona-vaccine-brought-to-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पहुंची 1.40 लाख डोज वैक्सीन, प्रदेश को पहले चरण में कुल 10.55 लाख डोज वैक्सीन का हुआ है आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पहुंची 1.40 लाख डोज वैक्सीन, प्रदेश को पहले चरण में कुल 10.55 लाख डोज वैक्सीन का हुआ है आवंटन
Wed, 13 Jan 2021 11:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए 1.40 लाख डोज वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार को यूपी पहुंच गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि लखनऊ पहुंचे ये टीके लखनऊ मंडल के लिए हैं। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड टीके की 1.20 लाख और कोवैक्सीन की 40 हजार डोज है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 10.55 लाख डोज वैक्सीन का आवंटन किया गया है। पहले चरण में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगनी है।
विज्ञापन
वैक्सीन की खेप चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शाम चार बजे पहुंची। यहां करीब 12 गत्ते में पैक वैक्सीन को उतारा गया। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने वैक्सीन वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ परिवार कल्याण निदेशालय के पास स्थित सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां इसे स्टेट वेयर हाउस में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्टेट वैक्सीन सेंटर में 2 वॉकिंग कूलर और एक वॉकिंग रेफ्रिजरेटर है। इसी में वैक्सीन को रखा गया है।टीके को बुधवार से लखनऊ मंडल के अन्य सेंटरों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश को कोरोना टीकाकरण के लिए पहले चरण में कुल 10.55 लाख डोज वैक्सीन का आवंटन किया है। इसमें से पहली खेप के रूप में सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड की 1.40 लाख डोज वैक्सीन मंगलवार को पहुंची है। कोवैक्सीन की 20 हजार वायल एक या दो दिन में प्रदेश पहुंचेगी। इससे पहले चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा को बीच जगत नारायण रोड स्थित वॉक इन रिफ्रिजरेटर पहुंचाई गई। यहां महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि पहली खेप वैक्सीन पहुंच गई है। पहले चरण में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगनी है। स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ. अजय घई ने बताया कि वैक्सीन को स्टेट वेयर हाउस में रखा गया है। इसे दो से आठ डिग्री सेल्यिस तापमान पर सुरक्षित रखा जाना है। अभी वैक्सीन किन कोल्ड चेन सेंटर पर जानी है यह तय नहीं है। इसके लिए जल्द ही दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला वैक्सीन सेंटर से होगा 21 केंदों को आवंटन
राजधानी में करीब 55 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण की तैयारी की गई है। हालांकि अभी तक 51 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीयन हुआ है। राजधानी में पहली डोज 16 जनवरी को दी जाएगी। इस दिन सभी 16 अस्पतालों एक साथ टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ संजय भटनागर का कहना है कि उन्होंने करीब 55 हजार डोज की मांग की है। जितनी वैक्सीन मिलेगी, उसी हिसाब से 16 को टीकाकरण कराने वालों की संख्या तय कर ली जाएगी। राजधानी के लिए मिलने वाली वैक्सीन ऐशबाग में बनाए गए स्टोर में रखवाई जाएगी। यहां से पूरे जिले को आपूर्ति करने की व्यवस्ता बनाई गई है। जिलेभर में कुल 21 कोल्ड चेन प्वांइट बनाए गए हैं, जिसमें 12 शहर और नौ ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में बने हैं। इनमें बिजली और वैक्सीन की कोल्ड चेन बरकरार रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
दो से आठ डिग्री सेल्सियस में रखी जाएगी
सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन को रखने के लिए केंद्र से मिली गाइडलाइन के अनुसार तैयारी की गई है। चार आइस लाइंड रेफ्रीजरेटर (आईएलआर) केंद्र सरकार से मिले हैं और दो पहले से यहां उपलब्ध हैं। इसमें दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में वैक्सीन रखी जाएगी। इस संबंध में सभी सब सेंटर को भी निर्देश दिया गया है। बिजली की कटौती होने की स्थिति में जनरेटर के जरिए रेफ्रीजरेट चलाया जाएगा। कोल्ड चेन में किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए हर सेंटर को हर घंटे रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल प्रभारी बनाया गया है। एक जनरेटर को मोबाइल वैन के रूप में रिजर्व रखवाया गया है।
सुबह से शाम तक चलती रही मशक्कत
सुबह बताया गया कि एयरपोर्ट से वैक्सीन उतारने के बाद उसे पास ही स्थित वेयर हाउस में रखवाया जाएगा। वहां से स्टेट वैक्सीन सेंटर भेजा जाएगा। फिर शाम तक लखनऊ को उसके हिस्से की वैक्सीन थमा दी जाएगी। लखनऊ स्वास्थ्य विभाग ने इसे ऐशबाग में रखवाने की योजना बनाई थी। इसके मद्देजर अधिकारियों की टीम के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी पूरेकर लिए गए थे। लेकिन देर शाम तय हुआ कि अभी इसे स्टेट वैक्सीन सेंटर में ही रखा जाएगा। बुधवार को लखनऊ को आवंटित किया जाएगा।
16 जनवरी को टीकाकरण के लिए तैयार
सीएमओ ने कहा कि अभी तक 16 जनवरी के टीकाकरण के संबंध में निर्र्देश नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर स्तर पर तैयारी कर रखी है। बुधवार को टीके का आवंटन होने के बाद संभव है कि शासन से गाइडलाइन जारी हो जाए। फिर उसी हिसाब से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संबंधित सेंटर पर बुलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिस अनुपात में वैक्सीनेशन का निर्देश मिलेगा, उसे पूरा करने के लिए विभाग की टीम तैयार है।
एक व्यक्ति को 0.5 मिलीलीटर की डोज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोवीशील्ड के वायल में 10 डोज वैक्सीन है। जबकि कोवैक्सीन में एक वायल में 20 डोज वैक्सीन है। एक व्यक्ति को 0.5 मिलीलीटर वैक्सीन लगाई जाएगी। लाभार्थियों की संख्या के हिसाब से भारत सरकार ने वैक्सीन का आवंटन किया है।