फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona vaccination in UP: Strict instructions by CM Yogi to adhere to the priority set by center

सीएम योगी के सख्त निर्देश, टीकाकरण में केंद्र द्वारा तय प्राथमिकता का हो अक्षरश: पालन

Wed, 06 Jan 2021 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 01:05 AM IST
सार

  • तीन दिन में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों का होगा कोविड टीकाकरण
  • मुख्यमंत्री ने की टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
Corona vaccination in UP: Strict instructions by CM Yogi to adhere to the priority set by center
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रहे कोरोना टीकाकरण में जुगाड़ या पावर नहीं चलेगी। यही नहीं टीकाकरण को लेकर किसी तरह का भ्रम अथवा अराजकता फैलाने वालों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से तय किए जाने वाले प्राथमिकता क्रम का हर हाल में पालन किया जाए। कोई भी कितना महत्वपूर्ण व्यक्ति क्यों न हो, तय क्रम के बाद ही उसका टीकाकरण होगा।

विज्ञापन



मुंख्यमंत्री ने मंगलवार शाम मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए वृहद टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होने के आसार हैं। जिलेवार तैयारियों का जायजा लेते हुए योगी ने कहा कि जिलाधिकारी वैक्सीनेशन से जुड़ी हर तैयारी जल्द से जल्द पूरी कर लें। प्रदेश में वैक्सीन की आमद से लेकर टीकाकरण केंद्रों तक हर जगह प्रत्येक स्थिति में कोल्ड चेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन


वैक्सीन के प्रति लोगों में आतुरता स्वाभाविक है, लेकिन यह आतुरता किसी भी दशा में वैक्सीन की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक नहीं होनी चाहिए। इसलिए वैक्सीन की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी स्थलों पर केवल अधिकृत व्यक्ति ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता की जागरूकता के लिए मीडिया से इस वृहद अभियान में सकारात्मक भूमिका की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीडिया को आवश्यकतानुसार जरूरी जानकारियां दी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी जिला स्तर पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता क्रियाशील रहें। प्रदेश में संचालित 65000 कोविड हेल्प डेस्क भी पूर्ववत चलते रहेंगे। 

टीकाकरण के बाद मिलेगा कार्ड, दर्ज होगी अगली तारीख
टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति को एक कार्ड दिया जाएगा। इस पर नाम, पता के अलावा वैक्सीन के अगले डोज की तारीख भी लिखी होगी। जिनका टीकाकरण होना है, उनका नाम पहले से ही तय होगा। केवल वही टीकाकरण केंद्र पर जा सकेंगे। वहां सत्यापन के बाद टीका लगेगा। फिर ऑब्जर्वेशन रूम में आधा घंटा गुजारना होगा। इस अवधि में व्यक्ति के स्वास्थ्य में यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल उसे आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाएगी। इसके लिए विस्तृत प्रबंध किए जा रहे हैं।

सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों की बारी
समीक्षा बैठक में प्रस्तुतीकरण देते हुए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। करीब नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 1500 स्थलों पर 3000 सत्र होंगे। इस तरह एक दिन में तीन लाख और तीन दिन में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। 


चौथे दिन इस श्रेणी के छूटे हुए लोगों को एक अवसर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस, जेलकर्मी, होमगार्ड, नगरीय निकायों के स्वच्छताकर्मियों और सर्विलांस आदि कार्यों में लगे राजस्व कर्मियों को टीका लगेगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग तथा 50 वर्ष से कम आयु के ऐसे लोग जो डायबिटीज, कैंसर आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, उनका टीकाकरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed