फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona patients and their families will get free blood in lucknow

लखनऊः कोरोना मरीज, तीमारदार को मुफ्त मिलेगा खून, आदेश जारी

Sat, 08 Aug 2020 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Aug 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
corona patients and their families will get free blood in lucknow
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ के सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक में अब कोरोना मरीज व उनके परिजनों को मुफ्त खून मिलेेगा। वहीं, इसके लिए उन्हें कोई डोनर नहीं देना होगा। इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। केजीएमयू, बलरामपुर, सिविल, लोहिया समेत अन्य सरकारी ब्लड बैंक में अब भी खून का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि, अब कोरोना संक्रमित की सर्जरी, डिलीवरी आदि में खून की जरूरत होने पर कोई भी डोनर नहीं लिया जाएगा। बिना डोनर कोरोना मरीजों को खून मुहैया कराया जाएगा। केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तुलिका चंद्रा के मुताबिक, कोरोना मरीज व उनके परिजनों के ं बिना डोनर खून दिया जा रहा है। सिविल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कोरोना मरीजों को बिना डोनर खून देने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट के डोनर का नहीं लिया जा रहा खून 
सरकारी अस्पताल व संस्थानों में हॉटस्पॉट से आने वाले डोनर का खून अभी सरकारी ब्लड बैंक में नहीं लिया जा रहा है। इनमें कोरोना होेने की आशंका है। यह इन डोनरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लक्षण वाले न कराएं जांच

डीएम अभिषेक प्रकाश ने अपील की है कि केवल लक्षण वाले कोविड जांच न कराएं। वहीं, जांच कराते समय सही मोबाइल नंबर व पता लिखवाएं। पहचान बदलकर बार-बार जांच न कराएं। उधर, निजी अस्पतालों की निगरानी को अफसर नियुक्त किए गए हैं। ये इन अस्पताल की रिपोर्ट कमांड अफसर को भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed