फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona In UP Number of Covid infected cases in Uttar Pradesh crosses four thousand

Corona In UP: यूपी में कोविड संक्रमितों की संख्या चार हजार के पार, लखनऊ में एक दिन में मिले 107 नए केस

Fri, 21 Apr 2023 11:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 11:44 PM IST
सार

यूपी में पिछले 24 घंटों में ही 991 नए केस आए हैं। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और चंदौली में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona In UP Number of Covid infected cases in Uttar Pradesh crosses four thousand
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 4691 हो गई। पिछले 24 घंटों में ही 991 नए केस आए हैं। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और चंदौली में एक-एक मरीज की मौत हो गई। लखनऊ में शुक्रवार को 107 नए केस मिलने पर, कुल आंकड़ा 1000 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

एक ही दिन में कोरोना के 197 नए मामले
नोएडा में कोरोना के नए उप स्वरूपों की दहशत के बीच छह महीने बाद एक बार फिर रिकॉर्ड टूटा है। एक दिन में कोरोना के 197 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 20 बच्चे शामिल हैं। लगातार बढ़ती संक्रमितों की संख्या देखकर नई लहर से निपटने की पुख्ता तैयारियों का दावा कर रहे अफसरों की नींद उड़ गई है। शुक्रवार को जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 750 पहुंच गई। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटों में  151 रोगी स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने लोग से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की टीम होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की सेहत की टीम निगरानी कर रही है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में सात मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed