{"_id":"6009c91f8ebc3e2e721eadec","slug":"corona-gets-better-control-in-up-than-us-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने कहा- अमेरिका के मुकाबले यूपी में कोरोना पर बेहतर नियंत्रण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने कहा- अमेरिका के मुकाबले यूपी में कोरोना पर बेहतर नियंत्रण हुआ
Fri, 22 Jan 2021 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में उत्तर प्रदेश अमेरिका के मुकाबले काफी ज्यादा सफल रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका में चालीस करोड़ की आबादी पर कोरोना से चार लाख से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 23 करोड़ की आबादी के बावजूद कोरोना से साढ़े आठ हजार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से नियंत्रण में सरकार ने किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी।
विज्ञापन
देश में सबसे अधिक डेढ़ लाख से अधिक जांच प्रतिदिन कराई गई और संक्रमित मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया। योगी ने कहा कि लॉकडाउन में सबसे अधिक प्रवासी यूपी में लौटकर आए।
सरकार ने चार करोड़ से अधिक श्रमिकों और प्रवासियों के रोजगार, भोजन और आवास की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में टीम वर्क से यूपी में कोरोना को नियंत्रित किया गया।