{"_id":"62f9fc417806ff109e2e1321","slug":"corona-cases-are-increasing-in-uttar-pradesh-but-number-of-tests-are-going-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in UP: घट रही जांच और बढ़ रहे कोविड के मरीज, डेढ़ फीसदी से अधिक है संक्रमण की दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in UP: घट रही जांच और बढ़ रहे कोविड के मरीज, डेढ़ फीसदी से अधिक है संक्रमण की दर
Mon, 15 Aug 2022 01:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में संक्रमण की दर डेढ़ फीसदी से अधिक है। हालांकि, जांच लगातार कम की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सैंपल की संख्या घटा रहा है। महानिदेशक की चेतावनी के बाद भी करीब 50 हजार सैंपल की ही जांच की जा रही है जबकि संक्रमण की दर करीब डेढ़ फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में हर दिन कम से कम एक लाख लोगों की जांच की जाए। इसके बाद भी अगस्त में जांच लगातार कम की जा रही है। जांच का दायरा घटता देख स्वास्थ्य महानिदेशक डा. लिली सिंह ने तीन दिन पहले सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को नोटिस भी जारी किया। इसके बाद भी जांच का दायरा नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
रविवार को सिर्फ 51 हजार 523 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 811 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह 980 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोविड के कुल 5454 मरीज हैं। इसमें गाजियाबाद में एक हजार से अधिक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन