फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona becoming weak in hotspot areas

संवेदनशील इलाकों में कमजोर पड़ा कोरोना, नौ हजार जांचों में नौ पॉजिटिव

Fri, 11 Dec 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Corona becoming weak in hotspot areas
संवेदनशील इलाकों में कमजोर पड़ा कोरोना, नौ हजार जांचों में नौ पॉजिटिव
विज्ञापन

राजधानी के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में कोरोना वायरस कमजोर पड़ा है। यह दावा किया है स्वास्थ्य विभाग ने।
अफसरों का कहना है कि 15 दिन पहले जिन इलाकों में अधिक केस निकले थे, वहां टारगेट सैंपलिंग में संक्रमितों के मिलने का ग्राफ गिरा है। ऐसे में संक्रमण की चेन टूटती नजर आ रही है।
करीब नौ हजार लोगों की जांच में अभी तक महज नौ पॉजिटिव मामले ही आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के चलते संवेदनशील इलाकों में टारगेट सैंपलिंग के लिए चार दिसंबर से अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

अभियान 14 तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन इलाकों में नमूने ले रही हैं, जहां पहले संक्रमण की दर अधिक थी। अफसरों का दावा है कि छह दिन में करीब नौ हजार लोगों की जांचेें की गईं। इस दौरान एंटीजेन टेस्ट में दो व आरटीपीसीआर में सात लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लिए गए नमूने
चिनहट, इंदिरानगर, सिल्वर जुबली, तुड़ियागंज, आशियाना समेत अन्य इलाके।
तारीख एंटीजेन आरटीपीसीआर
4 600 468
5 416 323
6 1183 676
7 1149 744
8 901 605
9 925 685
पॉजिटिव मामले आने की दर कम निकली
जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी, डॉ. एमके सिंह ने बताया कि जिन इलाकों में कोरोना की मार पहले ज्यादा थी, वहां और उसके आस-पास इलाकों में टीमों के द्वारा टारगेटेड सैंपिलंग करवाई गई। जांच में पॉजिटिव मामले आने की दर कम निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed