फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cop recruitment eligibility criteria changed

सरकार ने दरोगा भर्ती की प्रक्रिया को बनाया और सरल

Fri, 04 Dec 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Dec 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
cop recruitment eligibility criteria changed

राज्य सरकार ने दरोगा पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को और सरल कर दिया है। इसके तहत सरकार ने परीक्षा में बैठने के लिए स्नातक या समकक्ष परीक्षा में 50 फीसदी अंकों की बाध्यता समाप्त कर दी है, साथ ही परीक्षा के कार्यक्रम में भी बदलाव को मंजूरी दे दी है। सरकार जल्दी ही 2064 पदों पर दरोगाओं की भर्ती करने जा रही है।

विज्ञापन


सीधी भर्ती में स्नातक या उसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक की बाध्यता थी। इस बाध्यता को दूर करने के लिए सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन फैसला ले लिया।
विज्ञापन


पहले दरोगा भर्ती की परीक्षा में शारीरिक नापतौल से शुरुआत होती थी। इसके बाद दौड़ होती थी और फिर लिखित परीक्षा होती थी। लेकिन अब सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चार सौ नंबर की होगी जिसमें दो सौ नंबर पासिंग मार्क्स होंगे। इसके बाद शारीरिक नापतौल होगी और फिर 4.8 किलोमीटर की दौड़ होगी, जिसे 27 मिनट में पूरा करा जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed