फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cooling has stopped in luxury coaches, people are sweating even in planes

Lucknow News: लग्जरी बोगियों में कूलिंग ठप, विमानों में भी छूट रहे पसीने

Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cooling has stopped in luxury coaches, people are sweating even in planes
ट्रेन में भीड़।
लखनऊ। गर्मी प्रचंड है। लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। ऐसी गर्मी में हवाई जहाज और ट्रेनों का सफर और भी कष्टदायक हो रहा है। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर लग्जरी ट्रेनों की वातानुकूलित बोगियों तक में भीषण गर्मी से एसी कूलिंग फेल हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

महंगे टिकट लेकर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को गर्म हवा और घुटन के बीच सफर करना पड़ रहा है। हवाई अड्डे पर जहां करोड़ों की लागत से बने विश्वस्तरीय टी-थ्री टर्मिनल पर एसी ठप रहा, वहीं वीआईपी ट्रेनों की फर्स्ट और सेकंड एसी बोगियों में भी कूलिंग का नामोनिशान नहीं रहा।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ से बेंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 40 मिनट की देरी से रवाना हुई, लेकिन यात्रियों की असली परेशानी जहाज के भीतर शुरू हुई, जहां एसी काम नहीं कर रहा था। पैसेंजर आजाद ने बताया कि सफर के दौरान केबिन में घुटन का माहौल था और क्रू की तमाम कोशिशों के बावजूद ठंडक बहाल नहीं हो सकी। दूसरी ओर, इंडिगो की फ्लाइट 6ई-118 से पुणे जा रहे देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई कि टी-3 टर्मिनल के गेट नंबर 15 पर इंतजार के दौरान भी एसी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट, सेकंड एसी बोगियां भी भभक रहीं
भीषण गर्मी में ट्रेनों की जनरल व स्लीपर बोगियों से सफर करने वाले मुसाफिर जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, बुधवार को एसी बोगियों के यात्री भी उससे रूबरू हुए। एसी कूलिंग ठप होने पर यात्री पसीना पोछते नजर आए। पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस की सेकंड एसी बोगी ए-वन की सीट संख्या 32 पर यात्रा करने वाले मुसाफिर ने बताया कि एसी की सर्विसिंग नहीं होने से कूलिंग ठप रही। ऐसे ही लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट की थर्ड एसी बोगी बी-6, वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी की थर्ड एसी बोगी बी-2, शहीद एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस से आनंदविहार से सहरसा जा रहे यात्रियों ने बताया कि एसी कूलिंग ठप रही।

वंदे भारत का शीशा टूटा, बोगी गर्म

वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार का शीशा टूटने से बाहर की भीषण गर्मी ने कोच को गर्म कर दिया। ट्रेन के चेयरकार में सफर करने वाले मुसाफिरों ने रेलमंत्री से सोशल मीडिया पर इस बाबत शिकायत की है कि प्रयागराज से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (22550) से यात्रा करने वाले कोच का शीशा टूटा था, जिससे गर्म हवाएं अंदर कोच में आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed