फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   convocation tommarrow in shakuntala mishra punarvas university

पुनर्वास विवि : दीक्षांत समारोह में आज 1615 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधि

Thu, 12 Sep 2024 06:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
convocation tommarrow in shakuntala mishra punarvas university
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का शुक्रवार को 11वां दीक्षांत समारोह होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर विद्यार्थियों को दीक्षा उपदेश देंगे।
विज्ञापन


समारोह में विवि के सभी विभागों के 1615 विद्यार्थियों को उपाधि व 159 पदकों से नवाजा जाएगा। पदकों में 59 स्वर्ण, 50 रजत और 50 कांस्य पदक शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। पिछड़ा वर्ग दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पूर्वाभ्यास में प्रो. शेफाली यादव बनीं कुलाध्यक्ष

दीक्षांत समारोह से पहले बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें प्रो. शेफाली यादव कुलाध्यक्ष की भूमिका में नजर आईं। जबकि मुख्य अतिथि पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में डॉ. महेश चौधरी, डॉ. देवेश कटियार विभागीय मंत्री व प्रमुख सचिव की भूमिका सुभाष चंद्र शर्मा ने निभाई। इसके साथ कुलपति प्रो. संजय सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह व परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed