फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Convocation to be held in indian dresses.

दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के लिए नहीं पहनना होगा गाउन

Fri, 31 Jul 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Convocation to be held in indian dresses.

आखिरकार अब अंग्रेजी चोले की विदाई हो जाएगी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने सूबे के विश्वविद्यालयों को भारतीय परिधान में दीक्षांत समारोह करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इस निर्देश के बाद गुलामी की प्रतीक मानी जाने वाली अंग्रेजी गाउन इतिहास की बात हो जाएगी। कुलाधिपति ने इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह की तारीखें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन


दीक्षांत 16 अक्तूबर से शुरू होकर अगले साल नौ मार्च तक होंगे।

राजभवन की ओर से सभी कुलपतियों को भेजे गए पत्र में दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किये जाने वाले मुख्य अतिथियों के नामों के प्रस्ताव, मानद उपाधि प्रदान करने व समारोह में पहनी जाने वाली वेशभूषा के संबंध में कार्यवाही शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ने ‘गाउन’ को बताया था कोलोनियल युग

Convocation to be held in indian dresses.

कुलाधिपति राम नाईक ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की इच्छा का हवाला देते हुए इसी शैक्षिक सत्र से दीक्षांत समारोहों में अंग्रेजों के जमाने की वेशभूषा की जगह भारतीय वेशभूषा करने का निर्देश दिया है।

नाईक ने कहा कि डॉ. कलाम ने ‘अंग्रेजी गाउन’ को ‘कोलोनियल युग’ का बताया था और दीक्षांत को भारतीय परिधान में करने पर जोर दिया था। नाईक ने कहा कि यह डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed