फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Convocation parade in Police line in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा

Mon, 16 Dec 2019 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Convocation parade in Police line in Lucknow.
पुलिस आरक्षी परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में 677 महिला सिपाहियों के दीक्षांत परेड के दौरान उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए कई नए काम शुरू किए हैं। सीएम ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली तथा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी दिए।

सीएम ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इन महिला आरक्षियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को नई ऊंचाई दी है। अब आप सबकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। असली परीक्षा की शुरुआत अब होने जा रही है। यूपी पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था को बेहतर करने और अपराध नियंत्रण की कड़ी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन


पेशेवर पुलिस बल की आत्मा उसके प्रशिक्षण में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पेशेवर पुलिस बल की आत्मा उसके प्रशिक्षण में होती है। प्रशिक्षण के दौरान सीखा गया अनुशासन पूरी नौकरी के दौरान काम आता है। आज जनता के साथ पुलिस का जो नजदीकी संबंध होना चाहिए, वह कई बार परिस्थितियों के कारण बाधित हो जाता है, लेकिन व्यवस्थित प्रशिक्षण के बाद ये पुलिसकर्मी जब किसी अभियान से जुड़ेंगे तो इनके कार्यों की तारीफ होगी। उन्होंने ऐसे समारोह में बच्चों को भी आमंत्रित करने पर जोर दिया जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल में 80 हजार से अधिक युवा बनें पुलिस बल का हिस्सा

योगी ने कहा कि बीते ढाई साल में 80 हजार से अधिक युवाओं को प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को पदोन्नतियां भी दी गई है। अच्छे काम के लिए पुलिसकर्मियों को सेवा मेडल भी दिए जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों से यूपी पुलिस अब एक प्रभावी पुलिस बल बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार पुलिस प्रशिक्षण के लिए 31 केंद्रों पर वर्चुअल क्लासरूम स्थापित किए गए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न मौकों पर पुलिस द्वारा किए गए अच्छे कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग से ही प्रयागराज कुंभ, 15वें प्रवासी भारतीय दिवस, लोकसभा के आम चुनाव, कांवड़ यात्रा सहित प्रदेश में विभिन्न पर्व, त्योहार और मेले भी सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराए गए।

अयोध्या मुद्दे पर फैसले के दौरान भी पुलिस ने अपनी भूमिका अच्छे से निभाई जिससे प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। सभी पासिंग आउट महिला आरक्षियों को शपथ भी दिलवाई गई। मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी वितरित किए गए।

साइबर क्राइम रोकने का भी दिया प्रशिक्षण

डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस बल को सक्षम बनाने के लिए नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम विकसित किए गए हैं। उन्हें साइबर क्राइम, विधिक प्रशिक्षण, कंप्यूटर जैसे विषयों की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराई गई है।

ढाई साल में 80 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई है। 46 हजार पुलिस कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है। 61 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और 33 हजार को प्रोन्नति देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed