{"_id":"5affce804f1c1b5c798b5136","slug":"convocation-in-shakuntala-misra-national-rehabilitation-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि के दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा, 49 बेटियों ने झटके 67 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि के दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा, 49 बेटियों ने झटके 67 मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 May 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में छातरा को मेडल पहनाते राज्यपाल राम नाईक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार सुबह विवि के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह में छात्राओं का दबदबा रहा। 49 छात्राओं को 67 मेडल जबकि 26 छात्रों को 36 मेडल दिए गए। कुल 77 मेधावियों को 103 मेडल व 829 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। मेडल्स पाने वालों में 39 स्टूडेंट्स को गोल्ड, 32 रजत व 32 कांस्य पदक दिए गए।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक ने की, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पद्मश्री डॉ. उमा तुली व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस बार
इन्हें मिले सबसे ज्यादा मेडल
इस बार पांच विद्यार्थियों ने कुलाध्यक्ष समेत 3-3 मेडल पर कब्जा जमाया है। एमएससी अप्लाइड सांख्यिकी के विपिन यादव ने कुलाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व कुलपति समेत तीन स्वर्ण पदक झटके हैं। एमए इतिहास की साधना द्विवेदी ने कुलाध्यक्ष रजत, मुख्यमंत्री स्वर्ण व कुलपति स्वर्ण पदक पाया है। एमएससी आईटी के छात्र वीरेंद्र कुमार सिंह ने कुलाध्यक्ष कांस्य, मुख्यमंत्री स्वर्ण व कुलपति स्वर्ण पदक पाया है। बीएड की छात्रा पूजा सक्सेना, एमए हिंदी की छात्रा आस्था यादव को भी तीन-तीन मेडल मिले।