फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Convocation at AKTU: Shubhanshu Shukla will get honorary degree on blockchain technology, degrees will be give

दीक्षांत : शुभांशु शुक्ला को ब्लॉकचेन तकनीकी पर मिलेगी मानद उपाधि, 55 हजार छात्रों को दी जाएगी डिग्री

Mon, 08 Sep 2025 10:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Sep 2025 10:59 PM IST
सार

Convocation at AKTU: कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुभांशु शुक्ला को डीएससी की मानद उपाधि दी जाएगी। इसे भी ब्लॉकचेन पर रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Convocation at AKTU: Shubhanshu Shukla will get honorary degree on blockchain technology, degrees will be give
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का दीक्षांत समारोह 09 सितंबर मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन पहली बार अपने छात्रों को ब्लॉकचेन तकनीकी पर डिग्री दे रहा है। जो डिजी लॉकर पर भी रहेगी। खास यह कि ब्लॉकचेन तकनीकी से ही दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भी ब्लॉकचेन तकनीकी पर मानद उपाधि भी जाएगी।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुभांशु शुक्ला को डीएससी की मानद उपाधि दी जाएगी। इसे भी ब्लॉकचेन पर रखा जाएगा। इसमें दिए गए बार कोड को स्कैन कर पूरी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इस तकनीकी में छात्रों की विभिन्न जानकारी अलग-अलग सर्वर पर होगी। एक निर्धारित सूचनाएं डालने के बाद इन सभी सर्वर से सूचनाएं एक जगह एकत्र होकर डिग्री रूप में सामने आएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी व विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा विभाग आशीष पटेल होंगे। समारोह में प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर की बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीरियनिंग की छात्रा नैंसी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। वहीं कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक बीटेक की सभी ब्रांच में अनुसूचित जाति की सभी छात्राओं में सर्वोच्च स्थान पाने वाली आरडी इंजीरियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद की छात्रा उन्नति गौर को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में कुल 88 पदक दिये जाएंगे। इसमें 37 स्वर्ण पदक, 26 रजत व 25 कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा 55634 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्री प्रदान की जाएगी। 86 छात्रों को पीएचडी अवार्ड होगी। इसके साथ ही तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड भी दिया जाएगा। दो शिक्षकों की किताबों का विमोचन किया जाएगा। समारोह में कुलाधिपति विश्वविद्यालय के गोद लिये गये गांवों के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला, कहानी कथन व भाषण प्रतियागिता के विजेता बच्चों को सम्मानित भी करेंगी।

इनको दिया जाएगा स्टार्टअप अवार्ड
कुलपति प्रो. पांडेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह में इस बार भी छह श्रेणियों में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड दिया जाएगा। इसमें वूमेन लेड स्टार्टअप अवार्ड रोजी मंडोलिया को, बेस्ट सोशल इम्पैक्ट स्टार्टअप अवार्ड तेजस कुमार गर्ग, बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड दीक्षांत कुमार, एसिसिबिलिटी अवार्ड सार्थक सिसोदिया, सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड मोहित और हेल्थ इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड जयंती तिवारी को दिया जाएगा। बेस्ट वूमेन लेड स्टार्टअप अवार्ड के लिए स्टार्टअप कंपनी में एक महिला निदेशक की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होना जरूरी है।


100 करोड़ की विशेष इनोवेशन निधि
कुलपति ने बताया कि नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति विकसित करने के लिए 100 करोड़ की विशेष इनोवेशन निधि बनाई गई है। ताकि नवाचार और उद्यमिता को और तेजी से बढ़ाया जा सके। वन डिस्ट्रिक्ट, वन इन्क्यूबेशन सेंटर के तहत विश्वविद्यालय अपने संबद्ध संस्थानों में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित कर रहा है। इसके तहत हाल ही में 30 और प्री इन्क्यूबेशन सेंटर बने हैं। प्रेसवार्ता में वित्त अधिकारी केशव सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed