फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conveyed a message of unity on the occasion of Govardhan Puja.

Lucknow News: गोवर्धन पूजा के प्रसंग से दिया एकता का संदेश

Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of unity on the occasion of Govardhan Puja.
लखनऊ। ठाकुरगंज सि्थत श्री परशुराम जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को पूतना वध, कालिया मर्दन एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंगों का बखान हुआ। प्रसंगों के जरिये एकता का संदेश दिया गया। कथा व्यास डॉ. योगेश व्यास ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज के एकजुट होकर धर्म, प्रकृति एवं संस्कृति की रक्षा के लिए खड़े होने का संदेश देती है। सभी को श्रीमद्भागवत के हर प्रसंग से कुछ न कुछ सीखना चाहिए तभी सुनना सफल होगा। छात्रों की कथक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. आनंद त्रिपाठी, अलंकृत मिश्रा, संदीप सैनी, ललित मिश्रा, सुरेंद्र मोहन शुक्ला, ओम प्रकाश दीक्षित, आरके त्रिवेदी, सुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed