फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conversion in KGMU: Parents of accused doctor Rameez arrested, Qazi and witness accused

केजीएमयू में धर्मांतरण: आरोपी डॉक्टर रमीज के माता-पिता गिरफ्तार, काजी व गवाह आरोपी

Mon, 05 Jan 2026 11:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 11:15 PM IST
सार

रेजीडेंट डॉक्टर रमीज मलिक पर आरोप है कि उसने कथित पहली पत्नी का भी धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह किया था। उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार रमीज पर 25 हजार का इनाम और बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Conversion in KGMU: Parents of accused doctor Rameez arrested, Qazi and witness accused
केजीएमयू विवाद केस: डॉ. रमीज मलिक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपी केजीएमयू के रेजीडेंट डॉ. रमीज मलिक के मामले में नया मोड़ आया है। आरोप है कि रमीज ने कथित पहली पत्नी का भी धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया था। इसमें रमीज के माता-पिता, काजी और गवाह का नाम सामने आया है। सोमवार को चौक पुलिस ने रमीज के माता-पिता को ठाकुरगंज के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। निकाह कराने वाले काजी और गवाह को आरोपी बनाया गया है। पुलिस रमीज के साथ काजी और गवाह की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि केजीएमयू में पढ़ने वाली पीड़िता ने एफआईआर में जिक्र किया था कि फरवरी 2025 में रमीज ने एक महिला डॉक्टर का भी धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी की थी। पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया। बड़े ही गुपचुप ढंग से पुलिस ने उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। बयान में उस महिला ने धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात बताई। साथ ही रमीज के पिता उत्तराखंड उधमसिंह नगर खटीमा निवासी सलीमुद्दीन, मां खदीजा, पीलीभीत निवासी निकाह करने वाले काजी सैयद जाहिद हसन और गवाह शारिक खान का नाम भी सामने आया। इसी आधार पर चौक पुलिस ने केस में उन चोरों को आरोपी बनाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी के दिल्ली दौरे से बढ़ा सियासी तापमान, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाएं तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एडेड जूनियर हाईस्कूल में भर्ती का काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी, 12 जनवरी से अभिलेख परीक्षण

डीसीपी ने बताया कि सोमवार को चौक पुलिस ने सलीमुद्दीन और खदीजा को ठाकुरगंज स्थित मुम्ताज कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 से गिरफ्तार किया। आरोपी सलीमुद्दीन व उनका परिवार मूल रूप से पीलीभीत के न्योरिया का निवासी है और वह पेशे से एमआर हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपी काजी और गवाह की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

 

फरार डॉक्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम बढ़ाया गया
धर्मांतरण के मामले में आरोपी डॉ. रमीज मलिक का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। डीसीपी ने रमीज पर 25 हजार रुपये का इनाम और बढ़ा दिया है। इनाम की राशि अब 50 हजार रुपये हो गई है। डीसीपी ने बताया कि रमीज के माता-पिता से उसके कुछ नए ठिकानों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें अब उन जगहोंं पर दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि रमीज की संपत्ति की कुर्की के लिए भी कोर्ट में जल्द अर्जी लगाई जाएगी। डीसीपी ने बताया कि अब इस मामले में साजिश, मारपीट और धमकाने सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

कथित पहली पत्नी से आगरा में हुई थी मुलाकात
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के सूत्रों के अनुसार रमीज की कथित पहली पत्नी भी पेशे से डॉक्टर है। दोनों की पहली मुलाकात आगरा में पढ़ाई के दौरान हुई थी। युवती मूल रूप से नोएडा की रहने वाली बताई गई है। रमीज ने उन्हें भी प्यार के जाल में फंसाया था और फिर फरवरी 2025 में उनका धर्म परिवर्तन कराकर पीलीभीत ले जाकर निकाह कर लिया था।

 

यह है पूरा मामला: केजीएमयू की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने कुछ दिन पहले डॉ. रमीज मलिक पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था बीते अगस्त में आरोपी रमीज उनके किराये के कमरे पर पहुंचा और शादी का हवाला देते हुए उनका यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि सितंबर में उन्हें पता चला कि वह गर्भवती हैं। उन्होंने इस बारे में जब रमीज से बातचीत की तो उसने दवा देकर उनका गर्भपात करा दिया था। बाद में पता चला कि रमीज पहले से शादीशुदा है और उसने एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी। इसके बाद रमीज ने उन पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला और ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने 17 दिसंबर की सुबह दवाएं खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed