फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conversion episode: Salahuddin's remand extended for two more days

धर्मांतरण प्रकरण : सलाहुद्दीन की रिमांड और दो दिन के लिए बढ़ी

Mon, 12 Jul 2021 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jul 2021 08:47 PM IST
सार

एटीएस ने कोर्ट को बताया कि सलाहुद्दीन को रिमांड पर लेकर उसके संपर्क के विषय में जानकारी और धर्मांतरण कराने के आरोपियों उमर गौतम व अन्य को हवाला के जरिए धन मुहैया कराने के बारे में पूछताछ की जानी है।

विज्ञापन
Conversion episode: Salahuddin's remand extended for two more days
ATS

विस्तार

धर्मांतरण कराने के आरोपियों को मदद और धन उपलब्ध कराने के आरोपी सलाहुद्दीन की पुलिस कस्टडी रिमांड को एटीएस के विशेष सीजेएम सुनील कुमार ने सोमवार को और दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। एटीएस आरोपी से 13 जुलाई सवेरे 11 बजे से 15 जुलाई सवेरे 11 बजे तक पूछताछ कर सकेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एटीएस ने पिछले दो जुलाई को सलाहुद्दीन को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार करके विशेष कोर्ट में पेश किया था। एटीएस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी देकर कोर्ट को बताया कि सलाहुद्दीन को रिमांड पर लेकर उसके संपर्क के विषय में जानकारी और धर्मांतरण कराने के आरोपियों उमर गौतम व अन्य को हवाला के जरिए धन मुहैया कराने के बारे में पूछताछ की जानी है। 4 जुलाई को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने 4 से 13 जुलाई तक रिमांड पर देने का आदेश दिया था। सोमवार को अभियोजन की ओर से आरोपी की रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


मास्टरमाइंड हान की रिमांड और दो दिन बढ़ा
कूटरचित दस्तावेज से प्री एक्टिवेटेड सिम लेने और बैंक खाते खोलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड जुनवेई हान उर्फ जेम्स की रिमांड को और दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। सोमवार को यह आदेश एटीएस के विशेष सीजेएम सुनील कुमार ने दिया। एटीएस अब हान से 13 जुलाई सवेरे 11 बजे से 15 जुलाई सवेरे 11 बजे तक पूछताछ कर सकेगी। इससे पहले चार जुलाई को कोर्ट ने आरोपी को 4 से 13 जुलाई की सुबह 11 बजे तक के लिए रिमांड सौंपने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एटीएस ने दो जुलाई को हान को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था। एटीएस की ओर से आरोपी को 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की अर्जी देकर कोर्ट को बताया कि एटीएस ने जनवरी में इस मामले का खुलासा करते हुए चीन के तीन नागरिकों समेत गिरोह के 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1300 प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद किए गए थे। वहीं, इस मामले के मास्टरमाइंड हान को बीएसएफ ने बांग्लादेश की सीमा पर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। एटीएस ने सोमवार को एक बार फिर कोर्ट में अर्जी देकर रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed