फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Controversy over dancing on Holi in Lucknow young man shot dead murder in lucknow

यूपी: लखनऊ में होली पर डांस करने को लेकर विवाद, गोली मारकर युवक की हत्या

Fri, 18 Mar 2022 11:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 11:17 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके के घसियारी मंडी निवासी पप्पू सोनकर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे मोहल्ले में ही दोस्तों संग डांस कर रहा था। तभी किसी ने उसकी पीठ में गोली मार दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Controversy over dancing on Holi in Lucknow young man shot dead murder in lucknow
कैसरबाग में गोली लगने से घायल पप्पू सोनकर को अस्पताल भेजते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैसरबाग इलाके में गुरुवार रात करीब 1:30 बजे होली पर डांस करने के दौरान झगड़े में एक युवक नगर को गोली मार दी गई। घायल युवक को आनन-फानन ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कैसरबाग इलाके के घसियारी मंडी निवासी पप्पू सोनकर (36) नगर निगम में सुपरवाइजर था। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे पप्पू मोहल्ले में ही दोस्तों संग डीजे पर डांस कर रहा था। तभी मोहल्ले के ही रल्ली सोनकर ने डीजे बजाने पर आपत्ति जताते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। फिर रल्ली ने असलहा निकालकर पप्पू की पीठ में गोली मार दी। वह जमीन पर गिरा तो एक और गोली मारने के बाद रल्ली हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया।
विज्ञापन


घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीसीपी पश्चिम सोमेन बर्मा, एसीपी कैसरबाग और इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पप्पू सोनकर को तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि लेन देन को लेकर पुराने विवाद में वारदात की जानकारी मिली है। पप्पू के परिजनों ने मोहल्ले के ही रल्ली सोनकर पर आरोप लगाया है। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरबाग इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि पप्पू की पत्नी रूमा सोनकर की तहरीर पर रल्ली सोनकर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed