फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Controversy erupts over the new building of KGMU's Faculty of Dental Sciences.

Lucknow News: केजीएमयू के दंत संकाय के नए भवन को लेकर शुरू हुआ विवाद

Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over the new building of KGMU's Faculty of Dental Sciences.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के दंत संकाय के नए भवन निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि दंत संकाय के लिए प्रस्तावित भूखंड के आकार में कटौती की गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र और राज्यपाल को ईमेल भेजा है, जिसमें लिखा गया है कि पहले साढ़े तीन एकड़ भूमि में भवन निर्माण की योजना थी। अब उपलब्ध क्षेत्रफल कम कर दिया गया है। इससे दंत संकाय दो भागों में बंट जाएगा। यह मरीजों और डॉक्टरों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। भविष्य में शिक्षण, शोध और सुविधाओं पर भी बुरा असर पड़ेगा। शिक्षकों ने मांग की है कि सभी शैक्षणिक, क्लीनिकल और प्रशासनिक इकाइयां एक ही भवन में हों। उनका मानना है कि अलग-अलग स्थानों पर संचालन से छात्रों, शिक्षकों और मरीजों को परेशानी होती है। एकीकृत भवन से शिक्षण, शोध और सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी। फैकल्टी सदस्यों ने पूर्व में आवंटित भूमि पर ही आधुनिक बहुमंजिला भवन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed