फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Controversy erupted over demand to play Baba Saheb's song, resulting in lathi-charge

Lucknow News: बाबा साहब का गीत बजाने की मांग पर विवाद, चले लाठी-डंडे

Sun, 15 Mar 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupted over demand to play Baba Saheb's song, resulting in lathi-charge
नगराम। बलसिंह खेड़ा में बृहस्पतिवार को वैवाहिक कार्यक्रम में बाबा साहब के गीत बजाने से मना करने पर वर और वधु पक्ष में लाठी-डंडे चले। इसमें बरात में आए पांच युवक घायल हो गए। शनिवार को पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम बलसिंह खेड़ा में 12 मार्च की रात करीब 11 बजे सरोरा गांव से बरात आई थी। बराती पक्ष के लोग डीजे पर बाबा साहब आंबेडकर के गीत बजाने की मांग कर रहे थे। लड़की पक्ष ने एतराज करते हुए गीत बजाने से मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष के जय वर्मा, विकास वर्मा, लकी वर्मा, पुत्तू लाल, गौतम व अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, बेल्ट से बरातियों पर हमला कर दिया। इसमें अभिषेक, अशोक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया। वहीं पंकज, सियाराम व आदर्श को भी चोटें आईं। थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed