{"_id":"5ee87c0f8ebc3e42e1173f2b","slug":"controversial-posters-on-the-wall-of-state-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवार पर लगाए विवादित पोस्टर, पुलिस ने हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवार पर लगाए विवादित पोस्टर, पुलिस ने हटवाए
Tue, 16 Jun 2020 01:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवार पर मंगलवार को किसी ने विवादित पोस्टर लगा दिए। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई नेताओं व यूपी के कैबिनेट मंत्री की तस्वीरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए। पोस्टर में योगी सरकार पर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में टेंडर घोटाले में हुए कथित भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि, दोनों ही मामलों में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।